मुख्यमंत्री भवगंत मान धूरी से लड़ेंगे चुनाव,जेल में बंद पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को भी बनाया प्रत्याशी
चंडीगढ़, 31 अक्टूबर २०२६। पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज करते हुए शनिवार को 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में सूची जारी की। इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली में पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक में उम्मीदवारों की सूची जारी करने पर सहमति बनी थी। सूची में मुख्यमंत्री भगवंत मान और धनशोधन मामले में जेल में बंद पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा समेत कई मौजूदा विधायकों को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है। पंजाब विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल मार्च 2027 में समाप्त हो रहा है। राज्य में इससे पहले विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से फिलहाल 94 पर आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। पहली सूची में वित्त मंत्री हरपाल चीमा, स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह और स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत बैंस के नाम शामिल नहीं होने से राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur