बोले…उनके बिना आज के भारत की कल्पना करना भी मुश्किल
अहमदाबाद,31 अक्टूबर 2026। पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के बिना आज के भारत की कल्पना करना भी मुश्किल है। इससे पहले वे सुबह ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। यहां उन्होंने 400 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास योजनाओं का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने रेन फॉरेस्ट और वामन वृक्ष वाटिका का दौरा किया।
मोदी बोले…हमें देश की विकास यात्रा रुकने नहीं देना है…
हालात चाहे कितने कठिन क्यों न हों, हमें देश की विकास यात्रा को रुकने नहीं देना है। हमें घुसपैठ डेमोग्राफी में बदलाव को रोकना है। जब भी देश बड़े फैसले लेगा बाधाएं आएंगी,रुकावटें खड़ी होगी,लेकिन भारत अब रुकने वाला नहीं है। एक भारत श्रेष्ठ भारत का मंत्र और विकसित भारत का लक्ष्य ये अटल संकल्प बन चुके हैं।
मोदी ने कहा… सरदार पटेल ने हमें प्रगति की राह बताई : वे जानते थे कि भारत की विविधता ही उसकी एकता का आधार है। हम हजारों साल से इसी तरह जीते आए हैं। सरदार पटेल ने एक बार फिर उसी भारत की नींव रखी। उन्होंने देश के भूगोल को ही नहीं जोड़ा उन्होंने भावनात्मक एकता के सूत्र में भी पिरोया। सोमनाथ मंदिर के निर्माण के रूप में सांस्कृतिक एकता भी बनाए रखी।
आज 100 करोड़ लोगों के पास सामाजिक सुरक्षा कवच : मोदी
2014 से पहले देश में 25 करोड़ लोगों के पास भी सामाजिक सुरक्षा कवच नहीं था। आज 100 करोड़ लोगों को इससे जोड़ा जा चुका है। आज जब पूरा देश सरदार साहब को याद कर रहा है। उनकी आत्मा हमें जरूर आशीर्वाद देती होगी। ऐसे ही प्रयासों से हम देश में गरीबी दूर करते रहेंगे। कुछ दिन पहले ही वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट आई है। यह बताती है कि 50 करोड़ भारतीयों ने गरीबी को परास्त किया है। पहले जहां 100 में से 27 लोग भीषण गरीबी की चपेट में थे आज यह संख्या कम होते-होते 100 में से सिर्फ 3 से कम रह गई है। पूरी दुनिया मान रही है कि यह बहुत बड़ी सिद्धि है। ये सब हुआ कैसे,वो इसलिए हुआ कि पिछले 12 साल से देश गरीब कल्याण को प्राथमिकता दे रहा है। इन सालों में लीकेज प्रूफ व्यवस्था मिली। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी डीबीटी के जरिए दिल्ली से निकला एक-एक पैसा गरीब तक पहुंचा। मुफ्त राशन ने गरीब की जेब में पैसा बचाया। गरीब का जीवन आसान किया। करोड़ों को बीमा की सुरक्षा मिली।
देश में नक्सलवाद की कमर तोड़ी जा चुकी : मोदी
पिछले 2 साल में देश ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। मैंने यहीं कहा था…जब तक देश नक्सलवाद माओवादी आतंक से पूरी तरह मुक्त नहीं हो जाता हम चैनसे बैठने वाले नहीं हैं। ठीक एक साल बाद आज जब हम यहां हैं तो वह संकल्प पूरा हो चुका है। आज देश में नक्सलवाद की कमर तोड़ी जा चुकी है। 2015 में देश के 126 जिले प्रभावित थे। मार्च 2026 तक ऐसा कोई जिला नहीं रह गया जो अब भी नक्सलवाद से प्रभावित हो।दशकों तक हिंसा खून खराबे से पीडि़त जिले मुख्य धारा का हिस्सा बन रहे हैं।
मोदी बोले…हमारे संकल्प ने भारत के लोगों को ऊर्जा संकट से बचा लिया
देश की सफलता की गारंटी है। आज जैसी वैश्विक अस्थिरता में महत्व बढ़ गया है। यह समय बीते कई दशकों का सबसे कठिन समय है। कई देशों में युद्ध छिड़े हैं। संसााधनों का संकट बढ़ता जा रहा है। ग्लोबल सप्लाई चेन तितर-बितर होती जा रही है। हमारी एकता हमें इन सारे तूफानों से बाहर निकालने वाली है। बीते महीनों में हमने देश को ऊर्जा संकटसे जूझते देखा है। भारत के लिए कहा गया था कि सबसे बड़ा संकट भारत के लिए होगा। अंदरूनी ताकतों ने भी सिर उठाया। लेकिन हमारा संकल्प था कि हमने इसकी चोट भारत के नागरिकों पर नहीं पड़ने दी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur