नई दिल्ली ,31 अक्टूबर 2026। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनाव को अवैध बताया है। शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर आयोजित मॉक पार्लियामेंट को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम हटा दिए गए। राहुल ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को चेतावनी देते हुए कहा कि वे हमेशा बच नहीं पाएंगे और उन्हें जनता को जवाब देना होगा।
ज्ञानेश के खिलाफ महाभियोग
प्रस्ताव लाने की बात कही…
राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लेकर आया है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार एक व्यक्ति के रूप में अलग हैं और चुनाव आयोग जैसी संस्था के प्रमुख के तौर पर उनकी भूमिका अलग है। राहुल ने कहा कि चुनाव आयोग और न्यायपालिका के साथ जो कुछ हो रहा है,उसे रोकने का कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था। इसी वजह से विपक्ष को यह कदम उठाना पड़ा।
सात में से एक भारतीय
का नाम हटाया गया : राहुल
राहुल गांधी ने दावा किया कि एसआईआर के तहत 13 करोड़ से ज्यादा (करीब 15 फीसदी) मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह संख्या देश के हर सात में से एक व्यक्ति के बराबर है। राहुल के मुताबिक, इन लोगों ने पिछले लोकसभा चुनाव में मतदान किया था।
मोदी-शाह भी हमेशा नहीं बचा पाएंगे : राहुल गांधी ने सीईसी ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उन्हें लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह उन्हें बचा लेंगे, तो उन्हें देश के लोगों का मूड देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं, वे इस बात को कभी नहीं भूलेंगे। राहुल ने आरोप लगाया कि यह केवल भ्रष्टाचार या किसी घोटाले का मामला नहीं, बल्कि देश की आत्मा पर हमला है।
राहुल ने आगे कहा कि वोट काटने वाले देश के अपराधी है।
खरगे के आवास पर हुई मॉक पार्लियामेंट
यह कार्यक्रम शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार ने की। इसमें कांग्रेस समेत 19 विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए। इस कार्यक्रम को ‘जन महाभियोग’ नाम दिया गया है। इसमें आम लोगों और राजनीतिक दलों के माध्यम से संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव की गरिमा को नुकसान पहुंचाया जा रहा है और विपक्ष के पास जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाने के अलावा कोई रास्ता नहीं है।
खड़गे बोले…सत्ता पर काबिज रहने को साजिश हो रही…
खड़गे ने कहा…मोदी ने सत्ता पर काबिज रहने के लिए हर साजिश रची। चुनावी बॉन्ड,सांसद चोरी और अब वोट चोरी, हमारे पास सैकड़ों उदाहरण है। विपक्ष के 145 सांसदों को सस्पेंड करके यह बिल पास किया गया। जो देश हित में काम कर रहे थे,उन्हें संसद से बाहर करके यह कानून पास करवाया गया। यह कानून चुनाव आयुक्त को ऐसी सुरक्षा देता है जो राष्ट्रपति को भी नहीं है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी 40 लाख नए नाम जोड़े गए जिससे नतीजा पलट गया। एसआईआर के दौरान 5 गुना ज्यादा नाम हटा दिए। यह काम ज्ञानेश कुमार मोदी जी और शाह कर रहे हैं। खड़गे ने कहा…आज से 7 महीने पहले सांसदों ने उन्हें हटाने का प्रस्ताव दोनों सदन में रखा था,लेकिन हमारे नोटिस खारिज किए गए, उन्हें ध्यान नहीं दिया गया । आज हम फिर से लोकतंत्र को बचाने के लिए यह प्रस्ताव लाए हैं। खड़गे ने कहा…वोट के अधिकार को ही हम बचा रहे हैं। नहीं तो कब के मर जाते या गुलाम ही रह जाते। आरएसएस ने आपत्ति जताई थी। कहा था…मत दो आप पछताएंगे। मैं बताऊंगा पंडित नेहरू ने क्या कहा था।
खड़गे बोले…हम लोकतंत्र और प्रजातंत्र के लिए लड़ रहे…
खड़गे ने कहा…. आपने जो अभी कहा कि वोट के अधिकार से ही सरकार बनती और चलती है। इसलिए हम लोकतंत्र और प्रजातंत्र के लिए लड़ रहे हैं। महाभियोग के बारे में विस्तार से बताऊंगा राजीव गांधी ने संविधान संशोधन करके मतदान की उम्र घटाकर 18 साल की। आज हम नौजवान की बात करते हैं लेकिन उनके लिए राजीव गांधी ने जो 21 साल की लिमिट को 18 किया ताकि नौजवान देश की किस्मत तय कर सकें। आज ये खतरे में हैं क्योंकि ज्ञानेश कुमार सीधे पीएम गृहमंत्री के निर्देश पर चुनाव आयोग को चला रहे हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur