Breaking News

धमतरी@प्रार्थना सभा का विरोध…हिंदू संगठन और भीम आर्मी भिड़े,

Share

धक्का-मुक्की हुई धर्मांतरण का आरोप,भीम आर्मी बोली-चर्च जाने परमिशन की जरूरत नहीं


धमतरी,27 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में धर्मांतरण को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ है। रविवार को नेशनल हाईवे के पास टिकरापारा स्थित घर में प्रार्थना सभा चल रही थी। हिंदू संगठन ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए सभा का विरोध किया और नारेबाजी की। कुछ देर बाद भीम आर्मी के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उनका कहना था कि कोई भी व्यक्ति मंदिर, मस्जिद या चर्च कहीं भी जा सकता है। इसके लिए धर्म परिवर्तन करने या किसी के परमिशन की जरूरत नहीं है। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। मामला नेशनल हाईवे के पास टिकरापारा स्थित घर का है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और महापौर मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग कर शांत कराया गया। दरअसल, धमतरी के टिकरापारा इलाके में नेशनल हाईवे के पास रविवार को एक घर में प्रार्थना सभा हो रही थी। जहां करीब 30 से 40 लोग मौजूद थे। इसकी जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता घर के बाहर पहुंच गए और विरोध करने लगे। कार्यकर्ता काफी देर तक नारेबाजी करते हुए सभा बंद करने की मांग की और वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। आसपास के लोगों को पता चला तो धीरे-धीरे भीड़ जुटने लगी। कुछ देर बाद भीम आर्मी के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद हिंदू संगठन और भीम आर्मी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से नारेबाजी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि उनके बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।
विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग किया। हिंदू संगठन का विरोध करीब 5 घंटे तक चला। हिंदू जागरण मंच के दीपक ठाकुर ने बताया कि कुछ दिन पहले प्रशासन की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक हुई थी। इसमें क्रिश्चियन फोरम और हिंदू संगठनों के बीच प्रार्थना सभाओं को लेकर कुछ शर्तों पर चर्चा हुई थी। बैठक में तय हुआ था कि प्रार्थना सभा में केवल ईसाई समुदाय के लोग ही शामिल होंगे। अगर किसी दूसरे धर्म का व्यक्ति सभा में शामिल होना चाहता है तो उसे पहले बपतिस्मा लेकर ईसाई धर्म अपनाना होगा।
दीपक ठाकुर का आरोप है कि रविवार को हुई प्रार्थना सभा में बड़ी संख्या में गैर-ईसाई लोग शामिल हुए। इनमें ऐसे लोग भी थे जो धर्म से ईसाई हैं और खुद को हिंदू बताते हैं और सरकारी सुविधाओं और आरक्षण का लाभ लेते हैं, लेकिन साथ ही ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल हो रहे हैं।


Share

Check Also

धमतरी@ छत्तीसगढ़ में सुप्रिया श्रीनेत और नेहा राठौर पर मानहानि केस

Share एमएलए चंद्राकर बोले… बीजेपी का झंडा फहराते पुराना वीडियो स्वतंत्रता दिवस पर शेयर किया,माफी …

Leave a Reply