Breaking News

नई दिल्ली@मोबाइल रिचार्ज पर अब मिलेंगे पूरे 30 दिनों वाले प्लान केवल वॉइस और एसएमएस वाले पैक भी होंगे उपलब्ध

Share

नई दिल्ली,27 सितम्बर 2026। भारत के करोड़ों प्रीपेड मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद शानदार खबर सामने आई है। अब आपको हर 28 दिन में अपना फोन रिचार्ज कराने की झंझट से मुक्ति मिलने वाली है। केंद्र सरकार ने ‘टेलीकॉम उपभोक्ता संरक्षण (13वां संशोधन) रेगुलेशन, 2026’ लागू कर दिया है। इस नए नियम के तहत टेलीकॉम कंपनियों को अब पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान पेश करने होंगे।
13 की जगह अब होंगे 12 रिचार्ज : राघव चड्ढा ने पोस्ट में बताया कि अब ग्राहकों को एक साल में 13 बार के बजाय सिर्फ 12 बार रिचार्ज कराना होगा। इसके अलावा डेटा की जरूरत नहीं रखने वाले लोगों के लिए वॉइस और एसएमएस वाले प्लान के विकल्प भी उपलब्ध होंगे। गौरतलब है कि 28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान्स की वजह से कंपनियां साल में एक महीने का अतिरिक्त पैसा वसूल लेती थीं। 30 दिन के साइकिल से आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला अनावश्यक बोझ काफी हद तक कम हो जाएगा।
सिर्फ कॉलिंग वालों के लिए सस्ते प्लान : नए नियमों को लागू करते हुए सरकार और ट्राई ने कम रिचार्ज कराने वाले उन यूजर्स का भी खास ख्याल रखा है, जिन्हें इंटरनेट से ज्यादा मतलब नहीं होता और वे सिर्फ बेसिक कॉलिंग का इस्तेमाल करते हैं। अब एयरटेल, जियो, वोडाफोन और बीएसएनएल जैसी टेलीकॉम कंपनियों को ऐसे सस्ते वॉइस और एसएमएस प्लान्स भी उपलब्ध करने होंगे,जिनमें महंगे इंटरनेट डेटा का कोई चार्ज नहीं जुड़ा होगा। इससे उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी जो कम खर्च में मोबाइल सेवाओं का लाभ लेना चाहते हैं।
राघव चड्ढा ने ट्राई का व्यक्त किया आभार
अपनी पोस्ट में सांसद चड्ढा ने भारत सरकार और भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (भ्क्र्रढ्ढ) का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहकों के सीमित विकल्पों को लेकर लोगों ने अपनी चिंताएं उनके साथ साझा की थीं। अब इन नए नियमों के लागू होने से उपभोक्ताओं को ज्यादा विकल्प और किफायती रिचार्ज प्लान्स मिल सकेंगे।


Share

Check Also

नई दिल्ली@पाकिस्तान नहीं सुधरा तो हर कार्रवाई के लिए तैयार,आतंकवाद और बातचीत साथ नहीं चल सकती : राजनाथ

Share नई दिल्ली,27 सितम्बर 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को लेकर …

Leave a Reply