Breaking News

नई दिल्ली@भारत जी 20 का इकलौता देश

Share


जिसने पेरिस कॉप-21 के 3 कमिटमेंट समय से पूरे किए : प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली,19 सितम्बर 2026। पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ‘द फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स’ इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में शनिवार को हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल का मोबाइल ऐप लॉन्च किया। उन्होंने कहा, भारत जी20 में इकलौता ऐसा देश है,जिसने पेरिस में कॉप-21 समिट में जो भी कमिटमेंट किए थे,उन्हें समय से पूरा करके दिखाया है। कार्बन उत्सर्जन की जिम्मेदारी अक्सर विकासशील देशों पर डाल दी जाती है। जबकि भारत का प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन आज भी दुनिया के औसत से आधे से कम है। दरअसल, पेरिस में 2015 में हुए कॉप-21 सम्मेलन में भारत ने पर्यावरण को लेकर तीन बड़े लक्ष्य तय किए थे। पहला, 2030 तक 2005 के मुकाबले कार्बन उत्सर्जन की तीव्रता 33-35′ कम करना था। दूसरा, 2030 तक देश की बिजली क्षमता का करीब 40′ हिस्सा गैर-जीवाश्म ऊर्जा से तैयार करना था। तीसरा,पेड़ और जंगल बढ़ाकर 2.5-3 अरब टन कार्बन डाइऑक्साइड सोखने की क्षमता तैयार करना था। हम दुनिया को साथ लेकर पर्यावरण की सुरक्षा के लिए नए तरीके अपना रहे हैं। भारत अपनी पुरानी पर्यावरण संरक्षण की सोच को आधुनिक तरीके से आगे बढ़ा रहा है। 12 साल पहले भारत की सोलर एनर्जी करीब 2 गीगावाट थी, आज यह 160 गीगावाट से ज्यादा हो चुकी है। वहीं, 12 साल में इलेक्टि्रक गाडि़यों की संख्या 950 गुना बढ़ी है। विकसित देशों में प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन भारत से करीब 6 गुना ज्यादा है। भारत ने इस बात को वैश्विक मंचों पर लगातार उठाया है। भारत ने वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड, इंटरनेशनल सोलर अलायंस, ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस, इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस और मिशन लाइफ जैसी पहल शुरू की हैं।
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन लॉन्च हो चुकी है। यह दुनिया की सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन है और स्वच्छ परिवहन की दिशा में एक नई शुरुआत है।


Share

Check Also

कोलकाता@चुनाव आयोग ने बदले आईएसएफ-एजेयूपी के चुनाव चिह्न…नौशाद को ‘अलमारी’ और हुमायूं को ‘टेबल’

Share कोलकाता,19 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस का चुनाव चिह्न ‘जोड़ा फूल’ फ्रीज होने के बाद, …

Leave a Reply