Breaking News

कोरबा@तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत

Share


कोरबा,18 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ के कोरबा में नहाने गईं 3 सहेलियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन और ग्रामीण तालाब पहुंचे। वहां किनारे चप्पल और कपड़े मिले। इसी दौरान एक नाबालिग का शव दिखाई दिया। इसके बाद तालाब में डूबीं 2 अन्य नाबालिगों की तलाश शुरू की गई। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव भी तालाब से बरामद कर लिए गए। तीनों सहेलियां गुरुवार को स्कूल नहीं गई थीं और तालाब में नहाने पहुंची थीं। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मामला पाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, इंदु अगरिया (7) पिता दुर्जन, राखी (8) पिता मलखम और साधना (8) पिता सुखसिंह नुनेरा गांव की रहने वाली थीं। तीनों सहेलियां कक्षा पहली में पढ़ती थीं और किसान परिवार से थीं। गुरुवार को उनके परिवार के सदस्य काम करने गए थे। इस दौरान तीनों सहेलियां स्कूल नहीं गईं और दोपहर में तालाब में नहाने चली गईं। शाम को उनके परिजन घर लौटे तो तीनों घर पर नहीं थीं। इसके बाद परिजन और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश करते हुए एक ग्रामीण तालाब पहुंचा। वहां मेड़ पर बच्चियों के चप्पल और कपड़े मिले। वहीं, इंदु का शव तालाब में तैरता मिला। ग्रामीण ने तुरंत परिजनों और अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से इंदु के शव को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर बाकी दोनों बच्चियों की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद राखी और साधना के शव भी बरामद कर लिए गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर तीनों शवों का पंचनामा किया। इसके बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@जवाहर नवोदय विद्यालय में आदर्श युवा ग्राम सभा,विद्यार्थियों ने समझी लोकतंत्र की जमीनी प्रक्रिया

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,18 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय खलीबा में शुक्रवार को आदर्श …

Leave a Reply