नई दिल्ली, 18 सितम्बर 2026। भारत ने अमेरिका के ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट, 2026’ के संभावित प्रभावों को लेकर अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ स्तर पर अपनी चिंताएं साझा की हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत ने स्पष्ट रूप से बताया है कि इस कानून का भारत की ऊर्जा सुरक्षा, अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार और समग्र भारत-अमेरिका संबंधों पर असर पड़ सकता है। जायसवाल ने शुक्रवार को विदेश मंत्रालय की द्विसाप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में इस कानून से जुड़े सवाल के जवाब में कहा कि भारत पहले ही अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ स्तर पर यह बात रख चुका है कि प्रस्तावित कानून के क्या-क्या प्रभाव हो सकते हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur