Breaking News

श्रीनगर@जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में 2 आतंकियों का एनकाउंटर

Share


श्रीनगर,17 सितम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बुधवार रात सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर यह कार्रवाई की। जिले के मजालता इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सूत्रों के मुताबिक, दोनों आतंकियों के पाकिस्तानी होने और कश्मीर टाइगर्स या जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने की आशंका है। उनकी पहचान और संगठन की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। जम्मू-कश्मीर में इस साल अब तक 15 आतंकी घटनाएं हुई हैं। इनमें 15 आतंकी मारे गए, जबकि 2 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए। वहीं 3 नागरिकों की भी मौत हुई। उधमपुर में दो बार सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर हुआ। उधमपुर का मजालता इलाका घने जंगल और पहाड़ी भूभाग वाला है। सुरक्षा एजेंसियों को पिछले कुछ दिनों से ब्रेटल-खुब्बन बेल्ट और आसपास के जंगलों में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। इसके बाद इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई थी। बुधवार देर रात संदिग्ध लोगों की आवाजाही की सूचना मिलने पर सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्ह्रत्र ने इलाके की घेराबंदी की और तलाशी शुरू की। इस दौरान आतंकियों की ओर से फायरिंग होने पर सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। अंधेरा, घने जंगल और पहाड़ी इलाका होने की वजह से ऑपरेशन में दिक्कतें भी आ रही हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@हवन-पूजन में समाज के लोग हुए शामिल…कायस्थ समाज ने मंदिर में की भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,11 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। शहर में हर्षोउल्लास के साथ बुधवार को चित्रगुप्त पूजा व …

Leave a Reply