Breaking News

मुंबई@महाराष्ट्र में ट्रक से टकराई कार..चार लोगों की मौत, सात घायल

Share


मुंबई,16 सितम्बर 2026। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मुंबई-नासिक हाईवे पर अटगांव के पास बुधवार को ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई,जबकि 7 लोग घायल हैं। सभी घायलों को शाहपुर जिला उप अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना की गहन छानबीन शाहपुर पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना के शिकार हुए सभी लोग मुंबई के जोगेश्वरी इलाके के रहने वाले थे। ये र्त्यंबकेश्वर में भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना करने के बाद बुधवार को मुंबई लौट रहे थे। इसी दौरान अटगांव के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और शाहपुर उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

नई दिल्ली@सेमीकंडक्टर क्षेत्र के विकास के अगले चरण में उद्योग सक्रिय भागीदारी करे : पीएम मोदी

Share नई दिल्ली,16 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सेमीकंडक्टर क्षेत्र की प्रमुख …

Leave a Reply