Breaking News
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;

अम्बिकापुर@गाजे-बाजे के साथ पंडालों में विराजे गणपति,आज शुभ मुहूर्त में होगी पूजा

Share


10 दिन तक चलेगा गणेशोत्सव,शहर में एक हजार से अधिक पंडाल तैयार,अनंत चतुर्दशी पर होगा विसर्जन


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,13 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। विघ्नहर्ता भगवान गणेश रविवार को शहर के पंडालों और घरों में विराजमान हो गए। सुबह से ही गणेश प्रतिमाओं को गाजे-बाजे और जयकारों के साथ पंडालों व घरों तक ले जाने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर रात तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान और आस्था के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की। सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर शुभ मुहूर्त में मंत्रोच्चारण के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाएगी। शहर में गणेशोत्सव को लेकर खासा उत्साह है। विभिन्न समितियों द्वारा आकर्षक पंडाल तैयार किए गए हैं। शहर में करीब एक हजार से अधिक पंडाल बनाए गए हैं। वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने अपने घरों में भी गणपति की स्थापना की है। अगले दस दिनों तक शहर में गणेशोत्सव की धूम रहेगी। पंडालों में प्रतिदिन पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन भी किए जाएंगे। दस दिन तक आराधना के बाद अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
सुबह से देर रात तक चला प्रतिमा स्थापना का सिलसिला : रविवार की सुबह से ही शहर की सडकों पर गणेश प्रतिमाएं ले जाते श्रद्धालु नजर आए। युवा और बच्चे गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते हुए गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए प्रतिमाओं को पंडालों तक लेकर पहुंचे। कई स्थानों पर समितियों ने ढोल-नगाड़ों और डीजे के साथ गणपति का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ प्रतिमाओं को पंडालों में विराजमान किया।
देर रात तक अलग-अलग इलाकों से प्रतिमा स्थापना का सिलसिला जारी रहा। घर-घर में भी गणपति स्थापना को लेकर उत्साह नजर आया। परिवारों ने शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करने के लिए पूजन सामग्री और सजावटी सामान की खरीदारी की। बच्चों में भी गणेशोत्सव को लेकर खासा उत्साह है।
ये है गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त
– गणेश चतुर्थी : 14 सितंबर 2026,सोमवार
– चतुर्थी तिथि प्रारंभ : सुबह 7.06 बजे
– गणपति स्थापना व पूजा का मुख्य मुहूर्त : सुबह 10.39 बजे से दोपहर 1.07 बजे तक
– अवधि : करीब 2 घंटे 28 मिनट

इसी शुभ मुहूर्त में श्रद्धालु मंत्रोच्चारण के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करेंगे। घरों और पंडालों में विशेष पूजन के साथ सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की जाएगी।
बाजार में भी बढ़ेगी रौनक
गणेशोत्सव को लेकर शहर के बाजारों में भी रौनक बढऩे की उम्मीद है। गणेश प्रतिमाओं के अलावा पंडाल निर्माण सामग्री,सजावटी सामान,लाइटिंग,फूल-माला,पूजन सामग्री और प्रसाद की मांग बढ़ गई है। शहर के प्रमुख बाजारों में दुकानदारों ने गणेशोत्सव से संबंधित सामग्री की बिक्री के लिए दुकानें सजा ली हैं। आगामी दिनों में पूजा सामग्री और सजावटी सामान की बिक्री बढऩे की उम्मीद कारोबारियों को है।


Share

Check Also

बलरामपुर/कुसमी@ग्रामीण विकास के दावों की खुली पोल,गड्ढों में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत

Share चांदो से इदरी कला-कुरड़ी मार्ग बदहाल,बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा; कलेक्टर से सड़क …

Leave a Reply