Breaking News

रायपुर@रायपुर में 7 ग्राम हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

Share

रायपुर,13 सितम्बर 2026। रायपुर में सिविल लाइन पुलिस ने 7 ग्राम हेरोइन के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक आरोपी पहले भी ड्रग्स बेचने के आरोप में जेल जा चुका है। आरोपी धमतरी से ड्रग्स लेकर रायपुर पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी लंबे समय से हेरोइन के कारोबार से जुड़े थे। शहर में नशे की सप्लाई करते थे। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग हेरोइन लेकर इलाके में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्धों की तलाश शुरू की। घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 7 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में पुलिस को आरोपियों के लंबे समय से हेरोइन के कारोबार से जुड़े होने की जानकारी मिली है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी हेरोइन कहां से लाते थे और शहर में किन लोगों को इसकी सप्लाई करते थे। उनके संपर्क में रहे अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का फोकस अब नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने पर है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर सप्लायर और खरीदारों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Share

Check Also

बलरामपुर/कुसमी@ग्रामीण विकास के दावों की खुली पोल,गड्ढों में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत

Share चांदो से इदरी कला-कुरड़ी मार्ग बदहाल,बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा; कलेक्टर से सड़क …

Leave a Reply