Breaking News

बलौदाबाजार@नशीली दवाओं के अंतरजिला नेटवर्क का भंडाफोड़,7 तस्कर गिरफ्तार..

Share


बलौदाबाजार,12 सितम्बर 2026। बलौदाबाजार में भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले एक अंतरजिला नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दतरेगा गांव में दवाओं की डिलीवरी से पहले घेराबंदी कर 6 आरोपियों को पकड़ा। एक अन्य आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने Spas Trancan Plus के 1,088 कैप्सूल और Ultracet की 58 टैबलेट जब्त की हैं। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की गई कार, 8 स्मार्टफोन और 7,650 रुपए नकद भी बरामद किए गए हैं। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 2.61 लाख रुपए बताई जा रही है।
दतरेगा में नशीली दवाओं की डिलीवरी की सूचना
पुलिस को नशीली दवाओं की अवैध बिक्री और सप्लाई की जानकारी मिली थी। इसके बाद भाटापारा ग्रामीण थाना और साइबर सेल की टीम ने मिलकर तकनीकी निगरानी शुरू की। साइबर सर्विलांस और डिजिटल डेटा की मदद से संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी गई। इसी दौरान पुलिस को दतरेगा गांव में नशीली दवाओं की डिलीवरी होने की खबर मिली। पुलिस टीम ने योजना बनाकर घेराबंदी की और आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद बिलासपुर से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।


Share

Check Also

अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …

Leave a Reply