Breaking News

सूरजपुर@ विश्रामपुर में चोरी की तीन वारदातों का खुलासा,2 अपचारी बालक समेत 4 पकड़े गए

Share


बिजली दुकान से डेढ़ लाख का केबल चोरी,दो मकानों से एक लाख से अधिक नकदी और सोने-चांदी के जेवर उड़ाए
-शमरोज खान-
सूरजपुर,12 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)।
विश्रामपुर थाना क्षेत्र में चोरी की अलग-अलग तीन वारदातों का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो विधि से संघर्षरत बालकों सहित कुल चार लोगों को पकड़ा है,पुलिस के अनुसार पूछताछ में तीनों चोरी की घटनाओं में संलिप्तता सामने आई है। मामले में चोरी का सामान खरीदने वाले इम्तियाज खान और अर्जुन सोनी को भी गिरफ्तार किया गया है,जबकि दोनों विधि से संघर्षरत बालकों को नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक पहली घटना केशवनगर मेन रोड स्थित बिजली दुकान में हुई थी,जहां अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर कॉपर केबल और अन्य सामान चोरी कर लिया था,चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।
ताला तोड़कर बिजली दुकान से डेढ़ लाख का सामान चोरी-ग्राम केशवनगर निवासी नूरैन सिद्दीकी ने विश्रामपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 5 सितंबर 2026 की दरम्यानी रात केशवनगर मेन रोड स्थित उनकी बिजली दुकान का ताला तोड़कर चोर कॉपर केबल सहित अन्य सामान ले गए, रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 216/2026, धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की,मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने आरोपियों की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन के मार्गदर्शन में थाना विश्रामपुर पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाई।
मुखबिर की सूचना से खुली चोरी की कडि़यां- विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से कुछ संदिग्धों के संबंध में सूचना मिली। पुलिस ने दो विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा और पूछताछ की, पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान दोनों ने केशवनगर स्थित बिजली दुकान में चोरी करना स्वीकार किया, उन्होंने कथित तौर पर यह भी बताया कि चोरी किए गए केबल वायर को जलाकर अंबिकापुर निवासी इम्तियाज खान को बेच दिया था, इसके बाद पुलिस ने चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों तक भी जांच को आगे बढ़ाया।
एक ही पूछताछ में सामने आईं दो और चोरियां-पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों बालकों ने विश्रामपुर क्षेत्र में चोरी की दो अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी दी,पहली घटना 12 जून 2026 को विश्रामपुर की 1-बी कॉलोनी में मिथलेश गुप्ता के घर हुई थी,पुलिस के मुताबिक यहां से करीब 51 हजार रुपये नकद तथा सोने-चांदी के जेवर चोरी किए गए थे,कथित रूप से चोरी के जेवर अर्जुन सोनी को बेचने की बात सामने आई, जबकि नकदी खर्च कर दी गई,इस मामले में थाना विश्रामपुर में अपराध क्रमांक 215/2026 के तहत प्रकरण दर्ज है।
मंगतराम चौक के मकान को भी बनाया निशाना-इसी तरह 1-बी कॉलोनी, मंगतराम चौक निवासी संतोष साहू के घर से भी नकदी और जेवर चोरी किए जाने की जानकारी पुलिस को पूछताछ के दौरान मिली, पुलिस के अनुसार यहां से करीब 50 हजार रुपये नकद तथा सोने-चांदी के जेवर चोरी किए गए थे। कथित तौर पर यह सामान भी अर्जुन सोनी को बेचा गया, इस घटना के संबंध में थाना विश्रामपुर में अपराध क्रमांक 148/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।
चोरी का माल खरीदने वाले दो आरोपी गिरफ्तार-पुलिस ने चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त के आरोप में इम्तियाज खान, पिता नसीम खान,उम्र 36 वर्ष,निवासी मोमिनपुरा,थाना कोतवाली अंबिकापुर तथा अर्जुन सोनी, पिता संतोष सोनी, उम्र 31 वर्ष, निवासी तलवापारा,शिवनंदनपुर को पकड़ा, पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दोनों ने चोरी का सामान खरीदना स्वीकार किया। आरोपी इम्तियाज खान के कब्जे से 7 किलो 500 ग्राम केबल वायर बरामद किया गया है, बरामदगी के बाद पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क के संबंध में भी जांच आगे बढ़ाई है।
अर्जुन सोनी पूर्व में भी गिरफ्तार हो चुका है-पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अर्जुन सोनी पूर्व में चोरी का सामान खरीदने के मामले में गिरफ्तार हो चुका है,पुलिस ने उसे थाना विश्रामपुर का निगरानीशुदा बदमाश भी बताया है, इस पुराने रिकॉर्ड के सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई में चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त की कड़ी भी जांच के दायरे में आ गई है।
दो बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष किया पेश-मामले में गिरफ्तार दोनों वयस्क आरोपियों को पुलिस ने नियमानुसार गिरफ्तार किया है,जबकि दो विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय प्रक्रिया के तहत किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, पुलिस ने तीनों चोरी की घटनाओं से जुड़े तथ्यों, चोरी गए सामान और उसके कथित खरीदारों के संबंध में जांच जारी रखी है, बरामद सामान के आधार पर प्रकरणों में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका- पूरे मामले के खुलासे में थाना प्रभारी विश्रामपुर रूपेश कुंतल,एएसआई हरिशंकर तिवारी,प्रधान आरक्षक दरश देवांगन और आरक्षक अजय प्रताप सिंह की सक्रिय भूमिका रही,पुलिस के अनुसार तीन अलग-अलग चोरी की घटनाओं की कडि़यां जोड़ते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई गई और चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त से जुड़े आरोपियों को भी कार्रवाई के दायरे में लाया गया।
तीन घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी खड़े किए सवाल-विश्रामपुर क्षेत्र में एक बिजली दुकान और दो आवासीय मकानों में चोरी की घटनाओं के सामने आने के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे थे, पुलिस द्वारा मामले का खुलासा किए जाने से जहां तीन प्रकरणों की जांच को दिशा मिली है, वहीं चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त करने वालों तक पहुंचना भी जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है,हालांकि आरोपियों के विरुद्ध लगाए गए आरोपों और उनकी भूमिका का अंतिम निर्धारण न्यायिक प्रक्रिया और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर होगा।


Share

Check Also

अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …

Leave a Reply