Breaking News

अम्बिकापुर @ आप के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर सिंह समेत 120 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

Share


टीएस सिंहदेव ने दिलाई सदस्यता,बोले…मौजूदा हालात से निपटने समान विचारधारा के लोगों का साथ आना जरूरी
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,12 सितम्बर 202६ (घटती-घटना)।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में सरगुजा इकाई के करीब 120 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने नवागत सदस्यों को सदस्यता की रसीद प्रदान कर एवं कांग्रेस की पट्टिका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान कोरबा लोकसभा के प्रभारी अध्यक्ष विजय नायक ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। शैला नृत्य और गाजे-बाजे के साथ रैली के रूप में राजीव भवन पहुंचे कार्यकर्ताओं का कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। कांग्रेस में शामिल होने वालों में आप के प्रदेश संगठन मंत्री अलेक्जेंडर केरकेट्टा, सरगुजा जिलाध्यक्ष सीताराम मानिकपुरी, जोन सह प्रभारी नूर हसन अली सहित जिला संगठन से जुड़े कार्यकर्ता शामिल रहे। राजीव भवन के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टीएस सिंहदेव ने कहा कि देश और प्रदेश की परिस्थितियों के अनुरूप समान विचार रखने वाले साथियों के बीच यह समझ बनी है कि मौजूदा हालात से निपटने के लिए एक साथ आना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस सत्ता में नहीं है, ऐसे समय में कार्यकर्ताओं का पार्टी से जुड़ना उनके निःस्वार्थ भाव और परिस्थितियों से जूझने के संकल्प को दर्शाता है।
बूथ से जिले तक संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी : कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि राजेंद्र बहादुर सिंह जैसे जुझारू नेतृत्वकर्ता के कांग्रेस में आने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने नवागत कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। आप से कांग्रेस में आए राजेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में आने का निर्णय लिया था, लेकिन पार्टी के आम कार्यकर्ताओं ने कहा कि टुकड़ों में बंटकर भाजपा का मुकाबला नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि इसी भावना के साथ कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और टीएस सिंहदेव में आस्था जताते हुए कांग्रेस की सदस्यता ली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें अपनी पुरानी पार्टी से कोई शिकायत नहीं है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों से उबरने के लिए समान विचारधारा वाले लोगों का एकजुट होना जरूरी है।
कार्यक्रम को 20 सूत्रीय कार्यक्रम के पूर्व उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल,निगम नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद,पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता,अलेक्जेंडर केरकेट्टा एवं नूर हसन अली ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर हेमंत सिन्हा,विनय शर्मा,मोहम्मद इस्लाम,प्रशांत सिंह,इंद्रजीत सिंह धंजल,विनीत विशाल जायसवाल, लोकेश कुमार,मोहम्मद जमील खान, संजय सिंह,विकास शर्मा सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Share

Check Also

अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …

Leave a Reply