Breaking News

अम्बिकापुर @ न्याय की लड़ाई से जनसेवा तक,भाजपा विधि प्रकोष्ठ का संकल्प

Share

सरगुजा में परिचयात्मक सम्मेलन एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सम्मान समारोह संपन्न,जन्मेजय पाण्डेय बोले…अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे निःशुल्क न्याय
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,12 सितम्बर 202६ (घटती-घटना)
। भाजपा विधि प्रकोष्ठ सरगुजा का परिचयात्मक सम्मेलन एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सम्मान समारोह शनिवार को संकल्प भवन, भाजपा जिला कार्यालय अंबिकापुर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, विधिक सहायता और आमजन तक कानूनी संरक्षण पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान न्याय जगत में दीर्घकालिक सेवाएं देने वाले वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता,पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। प्रथम सत्र में विधि प्रकोष्ठ के नवनियुक्त एवं सक्रिय अधिवक्ताओं का परिचयात्मक सत्र आयोजित किया गया।
वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान : समारोह में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता देवेश्वर सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता पी.आर. कश्यप,लखन कश्यप,एस.के. पाण्डेय एवं एन.पी. सिंह को शॉल,श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
आपातकाल के संघर्षों को किया याद : पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता देवेश्वर सिंह ने आपातकाल के दौर के संस्मरण साझा करते हुए कहा कि उस समय भय और दबाव का माहौल था। इसके बावजूद सिद्धांतों,लोकतंत्र और न्याय की रक्षा के लिए कानूनी व वैचारिक लड़ाई लड़ी गई। उन्होंने कहा कि आज विधि प्रकोष्ठ की विशाल टीम को देखकर गर्व होता है कि उस दौर में बोए गए संघर्ष के बीज आज वटवृक्ष बन चुके हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता पी.आर. कश्यप ने कहा कि आपातकाल के दौरान न्यायपालिका और संविधान की मर्यादा को बचाए रखना चुनौतीपूर्ण था। सीमित साधनों के बावजूद अधिवक्ताओं ने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने युवा अधिवक्ताओं से सत्य, निष्ठा और शोषितों को न्याय दिलाने के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विधिक सहायता शिविर की सराहना : भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह सिसोदिया ने कहा कि पूर्व में विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की संख्या सीमित थी,लेकिन जिला संयोजक जन्मेजय पाण्डेय के नेतृत्व में संगठन की विशाल और सशक्त टीम तैयार हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति, जिला पदाधिकारियों और वरिष्ठ अधि वक्ताओं की सक्रियता सराहनीय है। सिसोदिया ने संकल्प भवन में हर माह के दूसरे और तीसरे शनिवार को आयोजित होने वाले विधिक सहायता शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इसकी चर्चा और प्रशंसा पूरे प्रदेश में हो रही है।
अंतिम व्यक्ति तक निशुल्क न्याय पहुंचाने का संकल्प : विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जन्मेजय पाण्डेय ने अध्यक्षीय उद्बोधन में अतिथियों,वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं अधिवक्ता साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं का अनुभव और आशीर्वाद संगठन की वास्तविक पूंजी है। उन्होंने कहा कि विधि प्रकोष्ठ आमजन और असहाय लोगों को विधिक सहायता देने के लिए पूरी ऊर्जा और निष्ठा के साथ कार्य कर रहा है। संकल्प भवन में प्रत्येक माह के दूसरे और तीसरे शनिवार को आयोजित होने वाले विधिक सहायता शिविर के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक निशुल्क न्याय और कानूनी संरक्षण पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। साथ ही अधिवक्ताओं के मान-सम्मान और हितों की रक्षा के लिए भी संगठन अग्रणी भूमिका निभाएगा।
जनप्रतिनिधियों ने भी किया संबोधित : समारोह को सीतापुर विधायक
रामकुमार टोप्पो,नगर पालिक निगम अंबिकापुर की महापौर मंजूषा भगत,जिला पंचायत सरगुजा अध्यक्ष निरूपा सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह,विद्यानंद मिश्रा एवं धनंजय मिश्रा ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने विधि प्रकोष्ठ के सेवाकार्यों और सक्रियता की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन विधि प्रकोष्ठ के सह-संयोजक सम्पूर्णान्क गुप्ता ने किया। समापन अवसर पर अधिवक्ता पीयूष कुमार त्रिपाठी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं द्वारा विधि प्रकोष्ठ की प्रशंसा संगठन के लिए गौरव और आत्मसंतुष्टि का विषय है।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष,अरुणा सिंह,मधुसूदन शुक्ला,गौरांग सिंह,अशोक दुबे,विवेक सिंह, विनोद दुबे,सुदामा यादव,नितेश चंद्र शुक्ला, शैलेंद्र सिंह,उदय सिन्हा,मिथिलेश पाण्डेय, संजीव सेठ,श्याम लाल गुप्ता,अरविंद कन्नौजिया,राजेंद्र पैकरा,आशा तिवारी, अमरेंद्र गुप्ता,नीलम केशरवानी,संदीप तिवारी, ज्योति मंडल,साक्षी सिंह,अपूर्व विश्वकर्मा, मालती गुप्ता,नीलिमा टोप्पो,निशांत सिन्हा, कन्हैया साहू,सुरेंद्र साहू,सुनील गुप्ता,सुरेंद्र पाण्डेय,विवेक पाण्डेय,हिमांशु गुंजन,केशव वर्मा,अनिल सिंह,डी.के. प्रसाद,मनीष सिंह, राजू गुप्ता,सोनू सोनी,आशुतोष शुक्ला, प्रभाकर सेठी,प्रीतम साहू,दिनेश प्रसाद साहू,महिपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …

Leave a Reply