Breaking News

बैकुण्ठपुर @ राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुआ कोरिया,डीईओ जितेंद्र गुप्ता का शिक्षक कांग्रेस ने किया अभिनंदन

Share


निपा अवार्ड से सम्मानित होने पर जिला शिक्षा अधिकारी को पुष्पगुच्छ एवं शाल भेंटकर दी बधाई
-संवाददाता-
बैकुण्ठपुर,10 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)।
शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर निपा अवार्ड से सम्मानित कोरिया जिले के जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता का छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस, कोरिया द्वारा अभिनंदन किया गया। छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश पाण्डेय के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय,बैकुण्ठपुर पहुंचे, इस दौरान श्री गुप्ता को पुष्पगुच्छ एवं शाल भेंटकर राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त सम्मान के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं,इस अवसर पर शिक्षक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी को राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं है,बल्कि यह कोरिया जिले के शिक्षकों और शिक्षा जगत के लिए भी गौरव का विषय है,उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणादायी है।
अभिनंदन कार्यक्रम में भूपेंद्र पाल,शशि भूषण पाण्डेय, रामसिंह पैकरा,जितेंद्र साहू,शिव प्रताप सिंह,सुरेन्द्र राजवाड़े,मुकेश गुप्ता,सुदीप चौबे,संदीप शुक्ला,टिकेश्वर साहू,प्रखर श्रीवास,जे.पी. साहू,राकेश त्रिपाठी,आयुष गुप्ता एवं श्वेता सोनी सहित अनेक शिक्षक एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे,शिक्षक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जिले की उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना कोरिया के लिए गौरव की बात है,ऐसे सम्मान से शिक्षा व्यवस्था से जुड़े लोगों को बेहतर कार्य करने और विद्यार्थियों के हित में निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा मिलती है,छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस,कोरिया ने जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता को राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त इस सम्मान के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ टेट अनिवार्यता के कारण पदोन्नति से वंचित हो रहे शिक्षकों की राहत की मांग

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,10 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षक/शिक्षक संवर्ग में कार्यरत …

Leave a Reply