Breaking News

बैकुंठपुर @पुलिसकर्मियों,डॉक्टरों और सफाई कर्मियों को राखी बांधकर जताया आभार

Share


रक्षाबंधन के बाद स्वच्छता दीदियों ने अशोक जायसवाल को राखी बांधी
-संवाददाता-
बैकुंठपुर,01 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)।
रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, स्नेह और विश्वास का प्रतीक माना जाता है, लेकिन बैकुंठपुर में इस पर्व को सामाजिक सरोकार और सेवा भावना से जोड़ते हुए कई भावनात्मक पहल देखने को मिलीं। एक ओर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्र बहनों ने समाज की सुरक्षा,स्वास्थ्य और स्वच्छता में जुटे कर्मवीरों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की, वहीं दूसरी ओर नगर पालिका की स्वच्छता दीदियों ने रक्षाबंधन के उपरांत पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल को राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह का रिश्ता कायम किया।‘एक राखी कर्तव्य को नमन’ की भावना से अभाविप ने मनाया रक्षाबंधन…अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई बैकुंठपुर, जिला कोरिया के कार्यकर्ताओं ने रक्षाबंधन को समाजसेवा से जोड़ते हुए अनूठी पहल की, परिषद की छात्र बहनों ने पुलिसकर्मियों, डॉक्टरों एवं सफाई कर्मियों की कलाई पर राखी बांधी और उनके कर्तव्य के प्रति सम्मान व्यक्त किया,इस पहल के पीछे परिषद की भावना थी कि समाज की सुरक्षा,स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए लगातार काम करने वाले ये कर्मवीर भी सम्मान और स्नेह के उतने ही अधिकारी हैं, जितना कोई पारिवारिक भाई,पुलिसकर्मी जहां दिन-रात लोगों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने कर्तव्य पर तैनात रहते हैं, वहीं चिकित्सक मरीजों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी निभाते हैं, इसी तरह सफाई कर्मचारी शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रतिदिन मेहनत करते हैं, कई बार इन कर्मवीरों को त्योहारों पर भी अपने परिवार से दूर रहकर ड्यूटी करनी पड़ती है,छात्र बहनों ने राखी बांधते हुए उनके योगदान के प्रति आभार जताया और कहा कि समाज की सेवा में समर्पित लोगों के प्रति सम्मान व्यक्त करना भी सामाजिक जिम्मेदारी है।
राखी बनी सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक-अभाविप की इस पहल ने रक्षाबंधन के पारंपरिक स्वरूप को सामाजिक सरोकार से जोड़ दिया,यहां राखी केवल भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक नहीं रही,बल्कि समाज की सुरक्षा और सेवा में लगे लोगों के प्रति सम्मान की अभिव्यक्ति बनी, इस अवसर पर नगर मंत्री आयुषी साहू,माही,पंकज,जिला संयोजक बलबीर पुषाम सहित परिषद के अन्य कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे,कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाज में अनेक ऐसे लोग हैं जो प्रत्यक्ष रूप से हमारे परिवार का हिस्सा नहीं होते, लेकिन अपने कर्तव्य के माध्यम से पूरे समाज की जिम्मेदारी निभाते हैं, ऐसे लोगों को सम्मान देना और उनके योगदान को स्वीकार करना आवश्यक है।
80 स्वच्छता दीदियों ने अशोक जायसवाल को बांधी राखी-इसी क्रम में रक्षाबंधन के उपरांत बैकुंठपुर में एक और भावनात्मक दृश्य सामने आया,नगर पालिका में कार्यरत करीब 80 स्वच्छता दीदियों ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल को राखी बांधकर अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त किया, स्वच्छता दीदियों ने बताया कि अशोक जायसवाल ने नगर के सफाई कर्मियों के हितों से जुड़े विषयों को हमेशा प्राथमिकता देने का प्रयास किया है,उनके अनुसार स्वच्छता साधनों की व्यवस्था से लेकर कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान तक वे सफाई कर्मियों को परिवार का हिस्सा मानकर सहयोग करते रहे हैं, इसी अपनत्व और सहयोग की भावना के चलते स्वच्छता दीदियों ने उन्हें भाई मानकर राखी बांधने का निर्णय लिया।
राखी बांधने के बाद खिलाई मिठाई, दिए उपहार-स्वच्छता दीदियों द्वारा राखी बांधे जाने के बाद अशोक जायसवाल ने सभी को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उपहार देकर उनका सम्मान किया, इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता दीदियां नगर की रीढ़ हैं,वे प्रतिदिन मेहनत कर शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं,उन्होंने कहा कि इन कर्मठ महिलाओं के प्रति सम्मान और अपनापन व्यक्त करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है,जायसवाल ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का त्योहार नहीं है,बल्कि यह विश्वास,सुरक्षा,स्नेह और आपसी जिम्मेदारी का प्रतीक भी है,स्वच्छता दीदियों ने जिस आत्मीयता के साथ उन्हें राखी बांधी है,उसे वे जीवनभर याद रखेंगे,उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी सफाई कर्मियों के हितों से जुड़े विषयों के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
सेवा करने वालों को सम्मान देने का संदेश-बैकुंठपुर में रक्षाबंधन के दौरान सामने आई इन दोनों पहलों का संदेश अलग-अलग होते हुए भी एक ही भावना से जुड़ा नजर आया…जो समाज के लिए अपना कर्तव्य निभा रहे हैं,उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता, अभाविप की छात्र बहनों ने पुलिसकर्मियों, डॉक्टरों और सफाई कर्मियों को राखी बांधकर समाज की सुरक्षा और सेवा में उनके योगदान को सम्मान दिया, तो नगर की स्वच्छता दीदियों ने अपने अनुभव और आत्मीयता के आधार पर अशोक जायसवाल को भाई मानकर राखी बांधी,इन आयोजनों ने यह संदेश भी दिया कि त्योहार केवल व्यक्तिगत खुशियों तक सीमित नहीं होते। यदि त्योहारों के माध्यम से समाज में सेवा,सम्मान,भाईचारा और आपसी विश्वास की भावना मजबूत होती है तो उसका प्रभाव कहीं व्यापक होता है, रक्षाबंधन के इस अवसर पर बैकुंठपुर में राखी की डोर ने जहां कर्तव्य निभाने वाले कर्मवीरों को सम्मान से जोड़ा, वहीं दूसरी ओर सामाजिक और जनसेवा के रिश्ते को भी भाई-बहन के स्नेह में बदलने का काम किया,लोगों ने इन पहलों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में अपनत्व और सकारात्मकता की भावना को मजबूत करते हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर में प्रसव सेवा शुरू….

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,01 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में अम्बिकापुर के शहरी प्राथमिक …

Leave a Reply