Breaking News

नई दिल्ली@ई-वीजा धारकों के लिए 11 नये अंतरराष्ट्रीय पारगमन बिन्दु अधिसूचित प्रवेश की सुविधा अब 88 स्थानों पर

Share

नई दिल्ली,10 अगस्त 2026। केंद्र सरकार ने ई-वीजा धारक विदेशियों के भारत में प्रवेश के लिए 11 और अंतरराष्ट्रीय प्रवेश बिन्दुओं को अधिसूचित किया है। इनमें नौ भूमि पारगमन केन्द्र और दो हवाई अड्डे शामिल हैं। इसके साथ ही ई-वीजा धारक विदेशियों के लिए भारत में प्रवेश की सुविधा वाले अंतरराष्ट्रीय पारगमन बिन्दुओं की कुल संख्या बढ़कर 88 हो गई है। गृह मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक बयान में बताया कि नए जोड़े गए 11 पारगमन बिन्दुओं में अगरतला,दर्रांगा,गेडे, घोजाडांगा, हरिदासपुर,जयगांव,डावकी,मोरेह और अटारी (रोड) भूमि सीमापारगमन केन्द्र तथा भोपाल और तिरुपति हवाई अड्डे शामिल हैं। नए पारगमन बिन्दुओं को शामिल किए जाने से ई-वीजा की उपयोगिता और आकर्षण बढ़ने की उम्मीद है। सरकार के अनुसार भारत में प्राप्त लगभग 95 प्रतिशत ई-वीजा आवेदनों का निपटारा 72 घंटे से कम समय में किया जाता है। नवीनतम अधिसूचना के बाद ई-वीजा धारक विदेशियों के प्रवेश के लिए अधिसूचित 88 अंतरराष्ट्रीय पारगमन बिन्दुओं में 37 हवाई अड्डे,38 समुद्री बंदरगाह और 13 भूमि पारगमन केन्द्र शामिल हैं। गृह मंत्रालय के अनुसार,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में वीजा व्यवस्था को उदार, सुगम और सरल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।


Share

Check Also

रुद्रप्रयाग@श्रावण के सोमवार को केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

Share 14.45 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शनरुद्रप्रयाग,10 अगस्त 2026। श्रावण माह के सोमवार के पावन …

Leave a Reply