Breaking News

नई दिल्ली@डाबर के ‘100′ शुद्ध’ दावे वाले प्रोडक्ट पर रोक : फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने शहद-घी समेत कई सामान बेचना बैन किया,15 दिन में रिपोर्ट मांगी…

Share

नई दिल्ली,04 अगस्त 2026। डॉबर के कई प्रोडक्ट की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इनमें शहद और गाय का घी भी शामिल है। ये प्रोडक्ट 100′ शुद्धता के दावे के साथ बेचे जा रहे थे। यह रोक खाने-पीने के सामानों के मानक तय करने वाली सरकारी संस्था फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने लगाई है। फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इन दावों को गुमराह करने वाला बताया है। इस पर डाबर से 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है। सोमवार 3 अगस्त को फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है।
फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार, कंपनी की वेबसाइट पर बेचे जा रहे खाद्य पदार्थों पर भ्रामक दावे पाए गए थे। इनमें ‘100′ नेचुरल’, ‘100′ प्योर’, ‘100′ प्योरिटी गारंटेड’, ‘100′ ऑर्गनिक’ और ‘100′ टेंडर कोकोनट वॉटर’ जैसे लेबल शामिल थे।
फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया का कहना है कि ‘100 प्रतिशत’ दावों का यह उपयोग एफएसएस विनियम, 2018 का उल्लंघन करता है। ये दावे अस्पष्ट, असत्यापित और उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाले हैं।


Share

Check Also

आजमगढ़@डीजल लेकर जा रहा टैंकर बिजली के पोल से टकराया लगी भीषण आग,3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Share आजमगढ़,04 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक बेहद दिल दहला देने …

Leave a Reply