Breaking News

ग्लासगो@रेस्टोरेंट ने अपने नैपकिन पर भारत के नक्शे से नॉर्थ-ईस्ट को हटाया,बवाल मचा

Share

ग्लासगो,02 अगस्त 2026। ग्लासगो के एक भारतीय रेस्टोरेंट में कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाडि़यों को डिनर के लिए बुलाया गया था, जिसके बाद यह रेस्टोरेंट विवादों में घिर गया। ‘मिस्टर सिंह इंडिया-द होम ऑफ करी’ नाम के रेस्टोरेंट ने वहां आए एथलीट्स को ऐसे नैपकिन दिए, जिन पर भारत का आउटलाइन मैप बना था। जैसे ही ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने देखा कि मैप में देश के नॉर्थ-ईस्ट इलाके को पूरी तरह से नहीं दिखाया गया है,तो तुरंत नाराजगी जताई। बोरगोहेन ने न्यूज एजेंसी से कहा…‘नैपकिन पर बने मैप में हमारा नॉर्थ-ईस्ट नहीं है। भारत का हर हिस्सा जरूरी है और उसे मैप में दिखाया जाना चाहिए।’ बॉक्सिंग फैडरेशन ऑफ़ इंडिया (बीएफआई) के प्रेसिडेंट अजय सिंह ने स्टार बॉक्सर का समर्थन किया और पेपर नैपकिन पर मौजूद कुछ और बड़ी गलतियों की ओर इशारा किया,जिनमें जम्मू-कश्मीर का अधूरा नक्शा भी शामिल था। ग्लासगो में ‘मिस्टर सिंह इंडिया’ खाने-पीने की एक मशहूर जगह है,जहां अक्सर स्पोर्ट्स टीमें और बड़े-बड़े लोग आते रहते हैं। तीन दशकों से ज़्यादा समय से इस रेस्टोरेंट ने ग्लासगो को पंजाबी विरासत और स्कॉटिश भावना के मेल से बनी एक पारिवारिक कहानी परोसी है। सिंह परिवार की चार पीढि़यों द्वारा चलाया जा रहा यह रेस्टोरेंट,अपने खाने,मेहमाननवाजी और कम्युनिटी के जरिए पंजाबी खान-पान की विरासत और स्कॉटिश असर का मेल पेश करता है।


Share

Check Also

इस्लामाबाद@पाकिस्तान में आत्मघाती हमला,14 की मौत

Share खैबर पख्तूनख्वा में युवक ने थाने में जाकर ब्लास्ट किया,20 लोग गंभीर रूप से …

Leave a Reply