Breaking News

चेन्नई@छात्रों को पीएम की माफी की जरूरत नहीं,बल्कि उन्हें स्टूडेंट्स से माफी मांगनी चाहिए : राहुल

Share


चेन्नई,01 अगस्त 2026। राहुल गांधी ने शनिवार को चेन्नई में स्टूडेंट्स से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- स्टूडेंट्स को पीएम की माफी की जरूरत नहीं, बल्कि उन्हें स्टूडेंट्स से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि माता-पिता को अपने बच्चे का शोक मनाते देखने से ज्यादा दर्दनाक कुछ नहीं हो सकता। नीट पेपर लीक के बाद न पीएम पीडि़त माता-पिता से मिले हैं और न ही किसी ऐसे छात्र के साथ बैठे हैं जिसका भविष्य पेपर लीक के कारण छिन गया। दरअसल, शुक्रवार रात 11 बजे राहुल ने पीएम पर एक वीडियो जारी कर कहा था कि जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान कुछ बच्चों ने उन्हें और उनकी मां को भद्दी गालियां दीं। लेकिन वह उन बच्चों को माफ करते हैं क्योंकि बचपन गलती सुधारने का समय होता है। राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि परिसीमन, तमिलनाडु के लोगों से मताधिकार छीनने की साजिश है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@पाकिस्तान नहीं सुधरा तो हर कार्रवाई के लिए तैयार,आतंकवाद और बातचीत साथ नहीं चल सकती : राजनाथ

Share नई दिल्ली,27 सितम्बर 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को लेकर …

Leave a Reply