Breaking News

कोलंबो@260 मौतों वाले ईस्टर ब्लास्ट केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…पूर्व आईजीपी और रक्षा सचिव को फांसी,खुफिया जानकारी के बाद भी नहीं हुई थी कार्रवाई

Share

कोलंबो,01 अगस्त 2026। श्रीलंका की हाईकोर्ट ने 2019 के ईस्टर संडे आतंकी हमलों को रोकने में लापरवाही बरतने के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। तीन सदस्यीय बेंच ने पूर्व पुलिस महानिरीक्षक पुजित जयसुंदरा और तत्कालीन रक्षा सचिव हेमासिरी फर्नांडो को मौत की सजा सुनाई है। अदालत ने माना कि दोनों अधिकारियों को हमलों से पहले खुफिया चेतावनी मिल चुकी थी, लेकिन उन्होंने समय रहते जरूरी कदम नहीं उठाए। अदालत के अनुसार, 20 अप्रैल 2019 की शाम तत्कालीन स्टेट इंटेलिजेंस सर्विस के प्रमुख निलंथा जयवर्धने ने जयसुंदरा को जानकारी दी थी कि अगले दिन कैथोलिक चर्चों और प्रमुख होटलों पर आत्मघाती हमला हो सकता है। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई और हमले को रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। दो न्यायाधीशों ने बहुमत से फैसला देते हुए कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने संवैधानिक और प्रशासनिक दायित्वों की अनदेखी की, जिससे बड़ी संख्या में लोगों की जान गई।
हालांकि, तीसरे न्यायाधीश ने असहमति जताते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित नहीं कर पाया।


Share

Check Also

नई दिल्ली@आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 200 रुपए सस्ता

Share नई दिल्ली,01 अगस्त 2026। केंद्र सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के …

Leave a Reply