नई दिल्ली,31 जुलाई 2026। नेपाल के सुनसरी जिले के कप्तानगंज क्षेत्र में कांवर यात्रा के दौरान हुई हिंसक घटना के बाद पूरे मधेश क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। रिपोर्टों के अनुसार,कांवरियों के एक जत्थे पर कथित हमले के बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई,जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले गई। इस दौरान गोलीबारी की भी सूचना सामने आई। घटना में एक कांवरिया श्रद्धालु की मौत हो गई,जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। हालांकि,घटना से जुड़े आरोपों और परिस्थितियों की आधिकारिक जांच जारी है। घटना के विरोध में जनकपुरधाम में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया। हिंदू सम्राट सेना,नेपाल हिंदू स्वयं सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद,साधु-संतों और स्थानीय नागरिकों ने विभिन्न स्थानों पर रैलियां निकालकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने जानकी चौक,राम चौक,जनक चौक, रामानंद चौक,मिल्स एरिया और पिड़ारी चौक सहित कई प्रमुख चौराहों पर टायर जलाए और नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के पुतले भी जलाए गए। पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। जब प्रदर्शन उग्र होने लगा और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बढ़ी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur