पीएम मोदी के एआई-मॉफर््ड वीडियो मामले में Meta इंडिया हेड समेत कई पर FIR
नई दिल्ली,31 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े कथित एआई-जनरेटेड और मॉफर््ड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा के इंडिया हेड अरुण श्रीनिवास,कई सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला तेलंगाना के दो शिकायतकर्ताओं की शिकायत पर दर्ज किया गया है,जिनका आरोप है कि एआई तकनीक से तैयार किए गए वीडियो और तस्वीरों के जरिए प्रधानमंत्री को आपत्तिजनक,भ्रामक और अपमानजनक तरीके से पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, जांच का मुख्य फोकस यह पता लगाना है कि फर्जी वीडियो सबसे पहले किसने अपलोड किए,किन खातों से इन्हें वायरल किया गया और इसके पीछे क्या उद्देश्य था। साथ ही भारतीय न्याय संहिता और आईटी कानून के तहत संभावित उल्लंघनों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स के संचालकों को आरोपी बनाया है, जबकि मेटा इंडिया हेड को सह-आरोपी के रूप में नामजद किया गया है। इस कार्रवाई से पहले हैदराबाद पुलिस ने मेटा को समन जारी कर एआई आधारित फर्जी कंटेंट की पहचान और हटाने की व्यवस्था पर जवाब मांगा था। कंपनी के प्रतिनिधियों ने जांच एजेंसियों के सामने कंटेंट मॉडरेशन नीति की जानकारी दी। विवाद के बाद मेटा ने सरकार को भरोसा दिलाया है कि प्रधानमंत्री सहित प्रमुख वीआईपी अकाउंट्स की निगरानी और समीक्षा अब वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में होगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur