Breaking News

रायगढ़@विधायक रामकुमार टोप्पो को जाति प्रमाण पत्र मामले में बड़ी राहत,जांच समिति ने दी क्लीन चिट

Share


रायगढ़,30 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार टोप्पो को उनके जाति प्रमाण-पत्र से जुड़े मामले में बड़ी राहत मिली है। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान दायर याचिका के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के निर्देश पर रायगढ़ जिला प्रशासन द्वारा एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया गया था, जो इस मामले की गहराई से जांच कर रही थी। करीब ढाई साल तक चली लंबी जांच के बाद समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंपते हुए विधायक रामकुमार टोप्पो को क्लीन चिट दे दी है। जांच समिति की रिपोर्ट के अनुसार, शिकायतकर्ताओं द्वारा विधायक के खिलाफ लगाए गए आरोपों के समर्थन में कोई भी ठोस, दस्तावेजी या प्रामाणिक साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया जा सका।
निराधार पाई गई शिकायत : पर्याप्त सबूतों के अभाव में समिति ने शिकायत को पूरी तरह निराधार मानते हुए प्रकरण का निराकरण कर दिया।
जांच में प्रमाण पत्र सही : लंबी छानबीन के बाद विधायक रामकुमार टोप्पो का जाति प्रमाण पत्र पूरी तरह वैध और सही पाया गया है।
सत्य की हुई जीत : क्लीन चिट मिलने के बाद विधायक रामकुमार टोप्पो ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने शुरुआत से ही पूरी जांच प्रक्रिया में प्रशासन का पूरा सहयोग किया है। मुझे शुरू से ही न्यायपालिका और सच्चाई पर पूरा विश्वास था। कुछ राजनीतिक विरोधियों ने जानबूझकर मेरी छवि धूमिल करने और मेरे जाति प्रमाण पत्र को लेकर विवाद पैदा करने की कोशिश की थी, लेकिन निष्पक्ष जांच ने सारे तथ्य दूध की तरह साफ कर दिए हैं। ‘
समर्थकों में जश्न का माहौल
जांच पूरी होने और विधायक को क्लीन चिट मिलने की खबर सामने आते ही सीतापुर क्षेत्र में उनके समर्थकों के बीच भारी उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। समर्थकों का आरोप है कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत बिना किसी पर्याप्त और पुख्ता तथ्य के यह शिकायत दर्ज कराई गई थी,जिसका उद्देश्य केवल भ्रम फैलाना था। हालांकि,यदि इस रिपोर्ट से कोई पक्ष असंतुष्ट होता है, तो वह आगे न्यायिक प्रक्रिया के तहत अपील कर सकता है।


Share

Check Also

प्रतापपुर@ प्रतापपुर और जरही में डेंगू-चिकनगुनिया रोकथाम के लिए चला लार्वा नियंत्रण अभियान,टेमीफॉस का किया गया छिड़काव

Share घर-घर सर्वे कर मच्छरों के प्रजनन स्थलों की पहचान,लोगों से सप्ताह में एक दिन …

Leave a Reply