Breaking News

नई दिल्ली@सुप्रीम कोर्ट बोला-पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराएं

Share


दिल्ली सरकार को आदेश; केंद्र जंतर-मंतर
प्रोटेस्ट में इस्तेमाल हथियारों का रिकॉर्ड रखे

नई दिल्ली,30 जुलाई 2026। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टीके संसद मार्च में बैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए। वहीं कोर्ट ने केंद्र से कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान तैनात रैपिड एक्शन फोर्स के हथियारों और गोला-बारूद के इस्तेमाल का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाए। सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहन की बेंच ने पैलेट गन के इस्तेमाल पर फिलहाल रोक लगाने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि पुलिस विशेष स्थितियों में इसका इस्तेमाल कर सकती है। कोर्ट ने कहा कि जब तक पैलेट गन के इस्तेमाल की परमिशन देने वाले पुलिस नियमों को चुनौती नहीं दी जाती, तब तक इस पर रोक लगाने का आदेश देना मुश्किल है। कोर्ट ने इसके इस्तेमाल से जुड़ी गाइडलाइन पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@नेपाल में हिंसा के बाद तीन जिलों में कर्फ्यू पीएम बालेंद्र शाह की आपात बैठक..

Share नई दिल्ली,30 जुलाई २०२६। नेपाल के भारत से सटे सुनसरी जिले में सांप्रदायिक हिंसा …

Leave a Reply