Breaking News

नई दिल्ली@नेपाल में हिंसा के बाद तीन जिलों में कर्फ्यू पीएम बालेंद्र शाह की आपात बैठक..

Share


नई दिल्ली,30 जुलाई २०२६। नेपाल के भारत से सटे सुनसरी जिले में सांप्रदायिक हिंसा की घटना के बाद हालात संवेदनशील बने हुए हैं। दो समुदायों के बीच हुई झड़प के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सुरक्षाकर्मियों समेत एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। बढ़ते तनाव को देखते हुए नेपाल सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए प्रशासन लगातार हालात की निगरानी कर रहा है। इस घटना का असर भारत-नेपाल सीमा तक भी देखा जा रहा है, जहां सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। हिंसा के बाद मधेस प्रदेश के धनुषा और सिरहा जिलों में प्रशासन ने अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है। धनुषा जिले के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी भूदेव झा ने बताया कि जनकपुर, लक्षि्मनिया हाटबाजार, बेलौनी रोड, नगराइन नगरपालिका और दूधमती पुल सहित कई संवेदनशील इलाकों में दोपहर 3ः30 बजे से कर्फ्यूू प्रभावी कर दिया गया है। वहीं सिरहा जिले के गोलबाजार क्षेत्र में भी दोपहर 2 बजे से लोगों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रशासन ने नागरिकों से घरों में रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। सुनसरी जिले में पहले से लागू कर्फ्यूू की अवधि को प्रशासन ने आगे बढ़ा दिया है। सोमवार से लागू प्रतिबंधों को देखते हुए अब पूर्व-पश्चिम राजमार्ग सहित लगभग दस संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@सुप्रीम कोर्ट बोला-पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराएं

Share दिल्ली सरकार को आदेश; केंद्र जंतर-मंतरप्रोटेस्ट में इस्तेमाल हथियारों का रिकॉर्ड रखेनई दिल्ली,30 जुलाई …

Leave a Reply