Breaking News

अम्बिकापुर@बाल साहित्य को मिला नया उपवन : आशा पाण्डेय की दो पुस्तकों का विमोचन,बच्चों में पढ़ने की रुचि बढ़ाने का संदेश

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,29 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। समग्र शिक्षा के अंतर्गत उल्लास साक्षरता अभियान के तत्वावधान में जन शिक्षण संस्थान,सरगुजा में मंगलवार को पुस्तक विमोचन एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्यकार आशा उमेश पाण्डेय की बाल पत्रिका ‘नन्हें उपवन’ तथा सरगुजिहा भाषा की पुस्तक ‘महमाई दाई अउ धानी सुरगुजा’ का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना और राज्य गीत के साथ हुआ। सरस्वती वंदना डॉ. पूनम दुबे मीणा ने प्रस्तुत की, जबकि राज्य गीत एवं मंच संचालन आशा उमेश पाण्डेय ने किया। पुस्तकों का विमोचन संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग सरगुजा संजय कुमार गुप्ता, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लखनपुर देव कुमार गुप्ता तथा पूर्व अपर कलेक्टर बिलासपुर श्याम सुंदर दुबे ने किया। इस अवसर पर संयुक्त संचालक संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि ‘नन्हें उपवन’ बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं नैतिक विकास के साथ-साथ उनमें पढ़ने की रुचि विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वहीं देव कुमार गुप्ता ने कहा कि ऐसी बाल साहित्यिक कृतियां बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं और इनके प्रकाशन का सिलसिला निरंतर जारी रहना चाहिए। पूर्व अपर कलेक्टर श्याम सुंदर दुबे ने इसे बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक अभिनव पहल बताया। सहायक संचालक जिला कौशल विकास ललित पटेल ने कहा कि कविता और कहानियों के माध्यम से बच्चे सहज रूप से सीखते हैं। जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता गिरीश गुप्ता ने इस प्रयास को प्रेरणादायी एवं सराहनीय बताया। लेखिका आशा उमेश पाण्डेय ने बताया कि उनकी दो पुस्तकों का एक साथ विमोचन हुआ है। उन्होंने कहा कि ‘नन्हें उपवन’ बच्चों के लिए प्रेरणादायी बाल पत्रिका है, जबकि ‘महमाई दाई अउ धानी सुरगुजा’ सरगुजिहा भाषा की उनकी दूसरी पुस्तक है, जिसका उद्देश्य स्थानीय भाषा, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि सुनील दत्त मिश्रा ने बच्चों के बीच अपनी आगामी फिल्म ‘भले दिनों की बात’ का ट्रेलर एवं पोस्टर भी लॉन्च किया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। कार्यक्रम में अग्रणी बैंक प्रबंधक पूनम सिंह, उद्योग विभाग के प्रबंधक अंकुर गुप्ता, सहायक संचालक आदिवासी विकास किरण राजपूत,जन शिक्षण संस्थान के निदेशक एम. सिद्दीकी,वरिष्ठ साहित्यकार सपन सिन्हा, देवेन्द्र नाथ दुबे,सुरेश प्रसाद जायसवाल,डॉ. उमेश कुमार पाण्डेय,पूनम दुबे मीणा, ओमप्रकाश दुबे,अनिल त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बिलासपुर@40 साल… एक सुपरस्टार, एक दीवानाः बिलासपुर के चुट्टू अवस्थी ने संजय दत्त के जन्मदिन को बनाया सेवा का उत्सव

Share 1986 में लिया था संकल्प, 40 वर्षों से बिना रुके मना रहे हैं संजू …

Leave a Reply