Breaking News

मनेन्द्रगढ़/दमोह@ एमसीबी के पत्रकार सतीश गुप्ता राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित,दमोह में असाटी समाज के अखिल भारतीय समारोह में मिला सम्मान

Share

11वें अखिल भारतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित
-संवाददाता-
मनेन्द्रगढ़/दमोह,29 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के मनेन्द्रगढ़ निवासी वरिष्ठ पत्रकार सतीश गुप्ता को मध्यप्रदेश के दमोह में आयोजित 11वें अखिल भारतीय असाटी समाज प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें अखिल भारतीय असाटी महासभा द्वारा देशभर से आए समाजबंधुओं एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में प्रदान किया गया। रानी दमयंती की पावन नगरी दमोह में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से समाज के पदाधिकारी,शिक्षाविद, पत्रकार,युवा,महिला प्रतिनिधि एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं शामिल हुए। समारोह में शिक्षा, सामाजिक एकता, संस्कार और प्रतिभा सम्मान को केंद्र में रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया,पत्रकार सतीश गुप्ता को समाज और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए स्मृति चिन्ह एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया,सम्मान प्राप्त करने पर उन्होंने इसे व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे समाज,पत्रकारिता जगत और छत्तीसगढ़ की सम्मानजनक पहचान बताया।
छत्तीसगढ़ से पहुंचा प्रतिनिधिमंडल- समारोह में मनेन्द्रगढ़ से शिक्षा समिति के सह संयोजक मनीष गुप्ता,महिला समिति की अध्यक्ष प्रेमलता गुप्ता,अंजना गुप्ता एवं अनामिका गुप्ता भी शामिल हुईं,लकी ड्रॉ में विजेता बनने पर प्रेमलता गुप्ता को भी मंच से सम्मानित किया गया, जबकि मनीष गुप्ता को शिक्षा समिति के सह संयोजक के रूप में उनके योगदान के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में जुटे देशभर के समाजबंधु- समारोह की अध्यक्षता अखिल भारतीय असाटी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय असाटी ने की, मुख्य अतिथि के रूप में पंकज असाटी (जीएम, एनएचएआई, नई दिल्ली) उपस्थित रहे, कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के आनंद विभाग के मंत्री लखन पटेल सहित अनेक विशिष्ट अतिथि,शिक्षाविद एवं समाजसेवी मौजूद रहे, वक्ताओं ने शिक्षा,संस्कार,सामाजिक एकता और युवा पीढ़ी को समाजहित में आगे बढ़ने का संदेश दिया। साथ ही प्रतिभाओं के सम्मान को समाज की प्रगति का आधार बताया।
शिक्षा और समाज सेवा को मिला सम्मान- कार्यक्रम में कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के मेधावी विद्यार्थियों, आईआईटी, नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं,उत्कृष्ट शिक्षकों तथा समाज के पत्रकारों को सम्मानित किया गया,आयोजन का उद्देश्य समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना रहा, राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त इस सम्मान से मनेन्द्रगढ़ सहित पूरे एमसीबी जिले में हर्ष का माहौल है। समाज के लोगों, पत्रकार साथियों एवं शुभचिंतकों ने सतीश गुप्ता को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए इसे जिले के लिए गौरव का विषय बताया।


Share

Check Also

बिलासपुर@40 साल… एक सुपरस्टार, एक दीवानाः बिलासपुर के चुट्टू अवस्थी ने संजय दत्त के जन्मदिन को बनाया सेवा का उत्सव

Share 1986 में लिया था संकल्प, 40 वर्षों से बिना रुके मना रहे हैं संजू …

Leave a Reply