Breaking News

भटगांव@कोयला परिवहन से बदहाल सड़कों का मुद्दा उठा: जिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने SECL भटगांव महाप्रबंधक से की मुलाकात

Share

जनसमस्याओं से कराया अवगत, सड़क मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्य जल्द कराने की मांग; कहा- जनता की परेशानी का हो त्वरित समाधान।

भटगांव ,28 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को एसईसीएल भटगांव के महाप्रबंधक श्री शरद तिवारी से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से कोयला परिवहन के कारण क्षेत्र की सड़कों की जर्जर एवं बदहाल स्थिति पर गंभीर चिंता जताते हुए शीघ्र मरम्मत और आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही कराने की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारी वाहनों के लगातार आवागमन से सड़कों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है, जिससे आम नागरिकों, विद्यार्थियों और रोजाना सफर करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सड़क मरम्मत का कार्य जल्द शुरू कराने का आग्रह किया।
प्रतिनिधिमंडल ने महाप्रबंधक से कहा कि कोयला परिवहन से प्रभावित क्षेत्रों में नियमित रखरखाव और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना भी एसईसीएल की सामाजिक जिम्मेदारी है। इस दिशा में त्वरित पहल से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुश्री शशि सिंह, दानिश रफीक, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कवल बिहारी सिंह टेकाम, वेद प्रकाश मिश्रा, अभिषेक श्रीवास्तव, युवा कांग्रेस भटगांव विधानसभा अध्यक्ष विक्की समझदार, रोहन राजवाड़े, सुनील सारथी, संजीव सेठी, सुमित सोनी, श्रीमती बबीता गुप्ता, श्रीमती लीली राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी आगे भी जनता की आवाज़ बनकर संबंधित विभागों के समक्ष समस्याएं उठाती रहेगी और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@रजिस्ट्री के नाम पर 15 लाख की कथित ठगी! चार साल तक भरोसे में रखकर टालते रहे, अब तीन आरोपियों पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज

Share भूमि विक्रय अनुबंध के बाद नकद व ऑनलाइन ली रकम, न रजिस्ट्री की और …

Leave a Reply