Breaking News

रायगढ़@रायगढ़ में 50 हजार रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार

Share


सांप काटने से हुई पत्नी की मौत,मुआवजा राशि दिलाने मांगी थी घूस
रायगढ़,28 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्ट्रेट कार्यालय रायगढ़ के राहत और आपदा प्रबंधन शाखा के बाबू को अरेस्ट किया गया है। वह सर्पदंश से हुई मृत्यु के एवज में मिलने वाली मुआवजा राशि को बैंक खाते में भुगतान कराने 50 हजार मांग रहा था। आरोपी को हस्ताक्षर वाले चेक के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया है। जानकारी के मुताबिक पुसौर तहसील के ग्राम बुलाकी के रहने वाले विजय सिदार ने एसीबी बिलासपुर में क्लर्क की शिकायत की थी। विजय सिदार ने बताया कि उसकी पत्नी रामकुमारी का देहांत सर्पदंश से साल 2023 में हो गया था। शासन की योजना के तहत मिलने वाली मुआवजा राशि लेने के लिए उसके द्वारा राजस्व विभाग में आवेदन किया गया था। यह प्रकरण कलेक्ट्रेट कार्यालय रायगढ़ में पेंडिंग था। इसके लिए उसने कलेक्ट्रेट कार्यालय रायगढ़ के आपदा प्रबंधन शाखा के बाबू राजकुमार सिदार से मुलाकात की। विजय ने शिकायत में बताया कि बाबू राजकुमार सिदार ने मुआवजा राशि को उसके बैंक खाते में डालने के एवज में 50 हजार रुपए की मांग की जा रही है। मुआवजा राशि मिलने के बाद और 50 हजार लाकर देने कहा जा रहा है। एसीबी की टीम ने शिकायत की जांच की। शिकायत सही मिलने पर मंगलवार को कार्रवाई की गई। टीम ने रायगढ़ कलेक्ट्रेट के राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा के बाबू राजकुमार सिदार को प्रार्थी से 50 हजार रुपए का चेक लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (पीसी एक्ट) की धारा 7 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। एसीबी के मुताबिक, रिश्वत की रकम की गारंटी के लिए हस्ताक्षर किया हुआ चेक मांगकर रिश्वत लेने और इस तरह पकड़े जाने का यह पहला मामला है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@रजिस्ट्री के नाम पर 15 लाख की कथित ठगी! चार साल तक भरोसे में रखकर टालते रहे, अब तीन आरोपियों पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज

Share भूमि विक्रय अनुबंध के बाद नकद व ऑनलाइन ली रकम, न रजिस्ट्री की और …

Leave a Reply