Breaking News

बैकुण्ठपुर@ हर घर तिरंगा अभियान और संत गुरु रविदास जयंती की तैयारियों को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

Share

11 से 15 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान…मंडलों और गांवों में निकलेगी तिरंगा यात्रा,संत गुरु रविदास के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
-संवाददाता-
बैकुण्ठपुर,27 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय छिंदडांड़,बैकुण्ठपुर में सोमवार को हर घर तिरंगा अभियान तथा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के आयोजन को लेकर जिला स्तरीय बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया,बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई तथा पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं,बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक भईयालाल राजवाड़े उपस्थित रहे,उनके साथ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा,जिला उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल,राजेश सिंह, अनिल जायसवाल,जिला महामंत्री पंकज गुप्ता,कपिल जायसवाल,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेष शिवहरे,नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह,जनपद उपाध्यक्ष प्यारे साहू, जिला मंत्री प्रदीप तिवारी,सुनीता कुर्रे,शारदा गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
11 से 15 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक भईयालाल राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 11 से 15 अगस्त तक जिलेभर में हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा अभियान व्यापक जनभागीदारी के साथ चलाया जाएगा,उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेगा ताकि अधिक से अधिक लोग राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना से जुड़ें।
संत गुरु रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
विधायक राजवाड़े ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने समरसता,समानता और मानवता का संदेश दिया था,उनकी 650वीं जयंती के अवसर पर जिले और मंडल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे,उन्होंने कहा कि समाज को जोड़ने वाले उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और उन्हें जन-जन तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है।
13 से 15 अगस्त तक हर घर और प्रतिष्ठानों पर फहराया जाएगा तिरंगा-
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि देशभर में करोड़ों कार्यकर्ता देशवासियों के साथ मिलकर 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के अभियान में भाग लेंगे,उन्होंने विशेष रूप से बच्चों और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि इससे नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति,एकता और अखंडता की भावना मजबूत होगी।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कपिल जायसवाल ने किया,बैठक में जिला कार्यालय मंत्री मंजू जिवनानी,सह कार्यालय मंत्री मनोज साहू, जिला सह मीडिया प्रभारी वर्षा साहू, गणेश यादव,जिला सोशल मीडिया प्रभारी जगनारायण साहू,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कुन्ती चक्रधारी,मंडल अध्यक्ष रामलखन यादव, मनेजर राजवाड़े,दीपा विश्वकर्मा, राजाराम राजवाड़े,संजय चिकनजूरी,रमन गुप्ता,रवि त्रिपाठी,मुन्नाराम चक्रधारी,सचिन मलिक,सच्चिदानंद द्विवेदी,सुरेश सिरदार, सुरेश राजवाड़े, बालकृष्ण देवांगन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता यादव,महामंत्री पुष्पलता राजवाड़े, युवा मोर्चा जिला महामंत्री साक्षी सिंह राजपूत, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलराज रवि,महामंत्री लहरे सोनवानी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवचरण साहू, महामंत्री जय चक्रधारी, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक अनिता गुप्ता, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक गोकरण शुक्ला, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक सुखदेव राजवाड़े, एनजीओ प्रकोष्ठ जिला संयोजक योगेंद्र मिश्रा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुसुम जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
10 से 14 अगस्त तक निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा-
जिला महामंत्री पंकज गुप्ता ने बताया कि जिले के प्रत्येक मंडल मुख्यालय के साथ-साथ मंडल के पांच प्रमुख गांवों और बाजारों में 10 से 14 अगस्त के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
वीर सैनिकों और शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों का होगा सम्मान
बैठक में निर्णय लिया गया कि अभियान के दौरान प्रत्येक मंडल में भारत माता के वीर सपूत सैनिकों तथा देश की सेवा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों के घर जाकर उनका सम्मान किया जाएगा, पार्टी नेताओं ने इसे राष्ट्रसेवा के प्रति सम्मान प्रकट करने का महत्वपूर्ण प्रयास बताया।


Share

Check Also

रायपुर@पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि,अन्याय पर होगा प्रदेशव्यापी विरोध:प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन

Share रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और पत्रकार एकजुटता पर बनी रणनीति …

Leave a Reply