Breaking News

मनेंद्रगढ़ @जंतर-मंतर घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच हो दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई : सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत

Share

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र,छात्रों और महिलाओं के साथ कथित दुर्व्यवहार , सादे कपड़ों में कार्रवाई करने वालों की पहचान सार्वजनिक करने की मांग
-संवाददाता-
मनेंद्रगढ़,22 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने दिल्ली के जंतर-मंतर में 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान छात्रों एवं महिलाओं के साथ कथित पुलिस कार्रवाई को गंभीर बताते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है,उन्होंने पूरे घटनाक्रम की तत्काल,निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सांसद महंत ने कहा कि सार्वजनिक रूप से उपलब्ध वीडियो और दृश्य सामग्री में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर निहत्थे नागरिकों, विशेषकर छात्रों और युवाओं,के साथ कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार दिखाई दे रहा है,उन्होंने विशेष चिंता महिलाओं एवं छात्राओं के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार को लेकर जताई, उनके अनुसार वायरल वीडियो में कुछ वर्दीधारी पुलिसकर्मी महिलाओं के साथ बल प्रयोग करते दिखाई दे रहे हैं,जबकि घटना के बाद कुछ अधिकारियों के हंसते हुए दिखाई देने के दृश्य भी सामने आए हैं,जो पुलिस की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं, सांसद महंत ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि प्रदर्शन के दौरान सादे कपड़ों में कुछ ऐसे लोग भी मौजूद थे,जिनके पास न तो कोई पहचान-पत्र था और न ही उनकी आधिकारिक पहचान स्पष्ट थी, लेकिन वे हाथों में डंडे लेकर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते दिखाई दिए,उन्होंने कहा कि बिना स्पष्ट पहचान वाले व्यक्तियों की भीड़ नियंत्रण में भूमिका की निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है, उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से कुछ नागरिक इन व्यक्तियों की पहचान करने का दावा कर रहे हैं तथा कुछ नाम भी सार्वजनिक रूप से सामने आए हैं, ऐसे में आधिकारिक जांच और स्पष्ट तथ्य सामने लाना जरूरी है,ताकि किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति न रहे,सांसद ने गृह मंत्रालय से मांग की है कि महिलाओं के साथ कथित दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान कर उन्हें तत्काल निलंबित किया जाए।
साथ ही यह भी जांच की जाए कि सादे कपड़ों में मौजूद व्यक्तियों की तैनाती किसके आदेश पर की गई थी तथा संबंधित आदेशों को सार्वजनिक किया जाए, उन्होंने वीडियो में हिंसा करते दिखाई देने वाले सभी व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने और भविष्य में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की भी मांग की है, सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कहा कि लोकतंत्र में नागरिकों का पुलिस और कानून व्यवस्था पर विश्वास सर्वोपरि है, यदि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान लोग स्वयं को असुरक्षित महसूस करते हैं, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है, उन्होंने केंद्र सरकार से इस पूरे मामले में शीघ्र, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है, ताकि कानून के शासन और लोकतांत्रिक मूल्यों पर जनता का विश्वास कायम रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@जमीन दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 61 हजार रुपए की ठगी

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,23 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। अपना घर बनाने का सपना देख रहे एक राजमिस्त्री को …

Leave a Reply