Breaking News

अम्बिकापुर@ ग्रामीण के घर से नकदी व मंगलसूत्र चोरी

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,22 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
मणिपुर थाना अंतर्गत परिवार के साथ रोपा लगाने के लिए गए ग्रामीण के घर से नकद रकम और मंगलसूत्र चोरी करने का मामला सामने आया है। ग्राम केशवपुर बरपारा निवासी दुलेश्वर ने बताया है कि 19 जुलाई को सुबह 10 बजे परिवार के लोग खेत में रोपा लगाने गये थे। शाम 4 बजे वापस आए तो देखा कि घर का दरवाजा-कुंडी टूटा हुआ है। अंदर जाने पर अलमारी खुला मिली और अंदर रखा 20 हजार रुपये नकद और लगभग 10 हजार रुपये का सोने का मंगलसूत्र चोरी करके ले गए। मणिपुर थाना पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@जमीन दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 61 हजार रुपए की ठगी

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,23 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। अपना घर बनाने का सपना देख रहे एक राजमिस्त्री को …

Leave a Reply