Breaking News

अंबिकापुर/कोरिया@स्कूल गेम्स मलखंब में कोरिया का दमदार प्रदर्शन,5 खिलाडि़यों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

Share

संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सुंदरपुर स्कूल के खिलाडि़यों ने लहराया परचम,जिला शिक्षा अधिकारी ने दी बधाई…

-संवाददाता-
अंबिकापुर/कोरिया,21 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिले के खिलाडि़यों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए संभाग स्तरीय स्कूल गेम्स मलखंब प्रतियोगिता में जिले का नाम रोशन किया है, अंबिकापुर के ऐतिहासिक गांधी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुंदरपुर के खिलाडि़यों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल पांच खिलाडि़यों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन सुनिश्चित कराया, संभाग स्तर की इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के प्रतिभाशाली खिलाडि़यों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला,इसके बावजूद कोरिया जिले के खिलाडि़यों ने संतुलन, तकनीकी कौशल और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए निर्णायकों को प्रभावित किया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई।
सुंदरपुर स्कूल के खिलाडि़यों ने बढ़ाया जिले का गौरव- प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुंदरपुर के खिलाडि़यों का प्रदर्शन सबसे उल्लेखनीय रहा,अलग-अलग आयु वर्ग में विद्यालय के पांच खिलाडि़यों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया,19 वर्ष आयु वर्ग में विद्यालय के आकाश राजवाड़े, अनिकेत राजवाड़े,गणेश राजवाड़े और आशीष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया,वहीं 17 वर्ष आयु वर्ग में शिवशंकर राजवाड़े ने बेहतरीन प्रदर्शन कर संभागीय टीम में स्थान बनाया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का टिकट हासिल किया।
अब राज्य स्तर पर दिखाएंगे हुनर- संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने के बाद अब ये सभी खिलाड़ी राज्य स्तरीय स्कूल गेम्स मलखंब प्रतियोगिता में कोरिया जिले और सरगुजा संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे,खिलाडि़यों से जिले को पदक की उम्मीदें हैं और खेल प्रेमियों को विश्वास है कि वे राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।
कड़ी मेहनत और मार्गदर्शन का मिला परिणाम- खिलाडि़यों की इस उपलब्धि के पीछे उनकी निरंतर मेहनत और नियमित अभ्यास के साथ-साथ मलखंब प्रशिक्षक अमित शर्मा का विशेष योगदान माना जा रहा है,उनके मार्गदर्शन में खिलाडि़यों ने तकनीकी दक्षता और आत्मविश्वास विकसित किया,जिसका परिणाम संभाग स्तर की प्रतियोगिता में देखने को मिला।
जिला शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं- इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता ने सभी चयनित खिलाडि़यों और उनके प्रशिक्षक अमित शर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की,उन्होंने कहा कि खिलाडि़यों की सफलता उनकी मेहनत,अनुशासन और प्रशिक्षक के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है, उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी कोरिया जिले के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और संभाग का नाम रोशन करेंगे।
खिलाडि़यों ने जताया आभार
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाडि़यों और प्रशिक्षक अमित शर्मा ने जिला शिक्षा अधिकारी सहित विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि उन्हें जो प्रोत्साहन और सहयोग मिला है, उसी के बल पर वे इस मुकाम तक पहुंचे हैं,खिलाडि़यों ने राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले के लिए पदक जीतने का संकल्प व्यक्त किया, संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में मिली इस सफलता से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,सुंदरपुर के शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और पूरे कोरिया जिले में खुशी का माहौल है,खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी जिले के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे।


Share

Check Also

सूरजपुर/भैयाथान@ एक दिन का कार्यवाहक सचिव,सात माह पुराना आदेश और फिर बहाली! सोनपुर समिति में नियमों पर सवाल

Share जिसे समिति कर्मचारी नहीं मानती,उसकी वापसी की तैयारी! श्यामलाल सिंह की भूमिका पर उठे …

Leave a Reply