Breaking News

नई दिल्ली@त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत पुलिस मुख्यालय में मिला शव,मचा हड़कंप…

Share

नई दिल्ली,20 जुलाई 2026। त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग धनखड़ का शव राज्य पुलिस मुख्यालय में मिलने से पूरे प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। गोली लगने के बाद अनुराग धनखड़ को तुरंत अगरतला के गोविंद बल्लभ पंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब 12 बजे लाया गया था। उस समय उनकी नब्ज और ब्लड प्रेशर नहीं था। डॉक्टरों ने 40 मिनट से अधिक समय तक सीपीआर देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद दोपहर 12ः48 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारी। हालांकि, इस कदम के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@सत्य निकेतन हादसे के बाद नगर निगम दिल्ली का बड़ा एक्शन….

Share तोड़ी जाएंगी 27 जर्जर इमारतें,मालिकों को भेजा नोटिस नई दिल्ली,09 सितम्बर 2026। दक्षिण दिल्ली …

Leave a Reply