Breaking News

सूरजपुर@सूरजपुर पुलिस में नेतृत्व परिवर्तन : डीआईजी/एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर को भावभीनी विदाई, एसपी योगेश कुमार पटेल का आत्मीय स्वागत

Share

-संवाददाता-
सूरजपुर,18 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। पुलिस विभाग में नेतृत्व परिवर्तन के अवसर पर शुक्रवार को विश्रामपुर स्थित ऑफिसर्स क्लब में गरिमामय विदाई एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया, पुलिस मुख्यालय रायपुर स्थानांतरित हुए डीआईजी/एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर (भापुसे) को पुलिस परिवार,जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भावभीनी विदाई दी। वहीं जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल (भापुसे) का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं। समारोह में पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर प्रशांत कुमार ठाकुर के कार्यकाल को यादगार बताया गया।
प्रशांत कुमार ठाकुर के कार्यकाल को बताया अनुकरणीय
समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि श्री ठाकुर ने अपने कार्यकाल में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ जनविश्वास को मजबूत बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए,अपराध नियंत्रण,सामुदायिक पुलिसिंग,साइबर अपराधों की रोकथाम, नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान और टीम भावना के साथ कार्य करने की उनकी कार्यशैली को सभी ने सराहा,अधिकारियों ने कहा कि उनका कार्यकाल सूरजपुर पुलिस के लिए प्रेरणादायी रहा है।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने नेतृत्व क्षमता की सराहना की…
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आनंद प्रकाश वारियाल ने कहा कि प्रशांत कुमार ठाकुर ने अपने कार्यकाल में समर्पण,अनुशासन और दूरदर्शिता का परिचय दिया,उन्होंने केवल कानून-व्यवस्था को मजबूत नहीं किया बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास का मजबूत सेतु भी स्थापित किया, उनका सहज,सरल और प्रेरणादायी व्यक्तित्व पुलिस बल के प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी के लिए प्रेरणा बना रहेगा, उन्होंने नई जिम्मेदारी में भी निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दीं।
कलेक्टर रेना जमील ने बेहतर समन्वय को बताया सफलता की कुंजी
कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस के बीच उत्कृष्ट समन्वय के कारण जिले में कानून-व्यवस्था,जनकल्याण और विकास कार्यों को नई गति मिली,उन्होंने कहा कि प्रशांत कुमार ठाकुर का नेतृत्व प्रशासनिक दृष्टि से अत्यंत प्रभावी रहा और उनके कार्यकाल में कई जनहितकारी पहल सफलतापूर्वक संचालित हुईं, उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नवपदस्थ एसपी योगेश कुमार पटेल ने आगे बढ़ाने का दिलाया भरोसा
नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने कहा कि प्रशांत कुमार ठाकुर के नेतृत्व में सूरजपुर पुलिस ने कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, उन्होंने कहा कि अनुशासित कार्यशैली, प्रभावी पुलिसिंग और जनता के विश्वास को मजबूत करने की जो परंपरा स्थापित हुई है,उसे वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाएंगे,उन्होंने श्री ठाकुर के उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
अन्य अधिकारियों ने भी व्यक्त किए विचार
कार्यक्रम को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजेन्द्र सिंह पाटले तथा वनमंडलाधिकारी डी.पी. साहू ने भी संबोधित किया,दोनों अधिकारियों ने प्रशांत कुमार ठाकुर के प्रशासनिक अनुभव,कार्यकुशलता और टीम भावना की सराहना करते हुए उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं,कार्यक्रम का संचालन निरीक्षक जावेद मियादाद ने किया।
विदाई भाषण में बोले प्रशांत कुमार ठाकुर…सूरजपुर का स्नेह हमेशा रहेगा याद
विदाई संबोधन में डीआईजी/एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने कहा कि सूरजपुर में मिला स्नेह,विश्वास और सहयोग उनके लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा, उन्होंने कहा कि जिले में कार्यकाल के दौरान प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी ने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और टीम भावना के साथ कार्य किया,जिसके परिणामस्वरूप कानून-व्यवस्था को मजबूत करने,अपराध नियंत्रण,सामुदायिक पुलिसिंग, साइबर अपराधों की रोकथाम तथा नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान जैसी अनेक जनहितकारी पहलों को सफलतापूर्वक संचालित किया जा सका,उन्होंने कहा कि सूरजपुर पुलिस की सबसे बड़ी ताकत उसकी टीम भावना है,इसी सामूहिक प्रयास से जनता का पुलिस पर विश्वास लगातार मजबूत हुआ है,उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी संवेदनशीलता, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जनसेवा करते रहने का संदेश दिया।
बड़ी संख्या में अधिकारी एवं पुलिसकर्मी रहे मौजूद
समारोह में डीआईजी/एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर की धर्मपत्नी एवं पुत्र सहित एसडीएम शिवानी जायसवाल,चांदनी कंवर,ललिता भगत,अजय कोसाम,सीएसपी बेनार्ड कुजूर,डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप,एसडीओपी राजेश जोशी,अनूप एक्का,अभिषेक पैंकरा,सभी थाना एवं चौकी प्रभारी,जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी तथा जिला प्रशासन के अनेक अधिकारी उपस्थित रहे,पूरे समारोह के दौरान भावनात्मक माहौल रहा और सभी ने प्रशांत कुमार ठाकुर के योगदान को याद करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@जमीन दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 61 हजार रुपए की ठगी

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,23 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। अपना घर बनाने का सपना देख रहे एक राजमिस्त्री को …

Leave a Reply