Breaking News

बलरामपुर@बूचड़खाने ले जाए जा रहे 6 गाय-बछड़ों को पुलिस ने कराया मुक्त,दो आरोपी गिरफ्तार,भेजे गए जेल

Share


-संवाददाता-
बलरामपुर,17 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामचंद्रपुर थाना पुलिस ने पशु तस्करी और पशुओं के प्रति क्रूरता के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 गाय-बछड़ों को सुरक्षित मुक्त कराया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 जुलाई 2026 को रामचंद्रपुर थाना में सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग छह गाय-बछड़ों को कथित रूप से क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते बूचड़खाने की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी मवेशियों को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने सभी छह मवेशियों को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित कराया तथा मामले में अपराध क्रमांक 31/2026 दर्ज किया। आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 तथा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।


Share

Check Also

सूरजपुर/भैयाथान@ एक दिन का कार्यवाहक सचिव,सात माह पुराना आदेश और फिर बहाली! सोनपुर समिति में नियमों पर सवाल

Share जिसे समिति कर्मचारी नहीं मानती,उसकी वापसी की तैयारी! श्यामलाल सिंह की भूमिका पर उठे …

Leave a Reply