Breaking News

बिलासपुर@महासमुंद में सामूहिक नकल, प्यून समेत 5 दोषी

Share


एजुकेशन सेक्रेट्री ने हाईकोर्ट में दिया जवाब, 12वीं की छात्रा ने किया था स्टिंग

बिलासपुर,15 जुलाई 2026। महासमुंद जिले के भंवरपुर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल में 12वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल कराने के मामले में चपरासी समेत 5 शिक्षकों को दोषी मानते हुए चार्जशीट जारी की गई है। विभागीय जांच पूरी होने के बाद उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा सचिव की ओर से दायर शपथपत्र पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने मामले की अगली सुनवाई 15 अक्टूबर तक के लिए तय की है। दरअसल, 12वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल का मामला सामने आने के बाद हाईकोर्ट ने मीडिया में प्रकाशित खबरों का स्वतः संज्ञान लिया। इसके बाद मामले को जनहित याचिका के रूप में स्वीकार कर सुनवाई शुरू की गई।
12वीं की छात्रा नीता जगत ने परीक्षा केंद्र में हो रही सामूहिक नकल का स्टिंग ऑपरेशन किया था। छात्रा का आरोप है कि फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित जैसे विषयों की परीक्षा में ड्यूटी पर तैनात शिक्षक छात्रों को उत्तर बोल-बोलकर लिखवा रहे थे। परीक्षा केंद्र में न तो सख्त जांच हो रही थी और न ही मोबाइल पर रोक थी। छात्र और शिक्षक खुलेआम मोबाइल लेकर परीक्षा हॉल में प्रवेश कर रहे थे। छात्रा का आरोप है कि जब उसने नकल का विरोध कर केंद्राध्यक्ष से शिकायत की तो उसे चुप रहने की धमकी दी गई। मानसिक रूप से प्रताडि़त किया गया और नकल के झूठे मामले में फंसाने की कोशिश भी की गई। छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी डेस्क पर पहले से लिखी सामग्री छोड़ दी गई थी और विरोध करने पर उसकी सीट बदल दी गई। आरोप है कि बेहतर परीक्षा परिणाम के दबाव में जिले के कई परीक्षा केंद्रों पर नकल की खुली छूट दी गई।


Share

Check Also

राजपुर@ राजपुर में कांग्रेस का बूथ,पंचायत व मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

Share राजपुर15 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के राजपुर स्थित मंडी प्रांगण में जिला कांग्रेस …

Leave a Reply