Breaking News

कोलकाता@20 साल का वनवास खत्म…सत्ता बदलते ही कोलकाता लौट रहीं बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन

Share


कोलकाता,14 जुलाई 2026। लंबे समय से अपने बेबाक विचारों के लिए पहचानी जाने वाली और बांग्लादेश से निर्वासित मशहूर लेखिका तसलीमा नसरीन लगभग 20 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर कोलकाता लौट रही हैं। वह आगामी 1 अगस्त को प्रतिष्ठित रवींद्र सदन में आयोजित होने वाले एक कट्टरपंथ-विरोधी कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिरकत करेंगी। इस कार्यक्रम में कई नामी कवि और लेखक भी भाग ले रहे हैं। खुद तसलीमा नसरीन ने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों को यह खुशखबरी दी है। उनकी इस बहुप्रतीक्षित वापसी की घोषणा के बाद से ही साहित्यिक और सांस्कृतिक जगत में चर्चाओं और बहसों का एक नया दौर शुरू हो गया है।
2007 में विरोध-प्रदर्शनों के चलते छोडना पड़ा था शहर
तसलीमा नसरीन का कोलकाता से गहरा नाता रहा है, लेकिन अतीत में उन्हें यहां भारी विरोध का सामना भी करना पड़ा था। गौरतलब है कि तत्कालीन वामपंथी (लेफ्ट) सरकार के कार्यकाल के दौरान तसलीमा नसरीन के खिलाफ शहर में तीव्र और हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए थे, जिसके चलते कानून-व्यवस्था की गंभीर स्थिति पैदा हो गई थी। इसी दबाव और सुरक्षा कारणों के चलते साल 2007 में उन्हें मजबूरन कोलकाता छोडऩा पड़ा था। इसके बाद से तसलीमा ने शहर लौटने के कई प्रयास किए, लेकिन हर बार सुरक्षा का हवाला देते हुए उनके कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। नतीजतन, वह करीब दो दशकों तक कोलकाता वापस नहीं लौट सकीं।
किताब ‘लज्जा’ के बाद जारी हुआ था फतवा
लेखिका का विवादों से पुराना नाता रहा है। तसलीमा नसरीन को उनकी बहुचर्चित और विवादास्पद पुस्तक ‘लज्जा’ के प्रकाशन के बाद साल 1994 में अपना देश बांग्लादेश छोडऩा पड़ा था। उस समय बांग्लादेश में इस्लामी कट्टरपंथियों ने उनके खिलाफ फतवा जारी कर दिया था और उन्हें सरेआम जान से मारने की धमकियां दी गई थीं। अपनी जान बचाने के लिए वह दो महीने तक छिपती रहीं और आखिरकार 1994 के अंत में स्वीडन चली गईं। तब से लेकर आज तक वह लगातार निर्वासन का जीवन जी रही हैं ।


Share

Check Also

गोरखपुर@गोरखपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई

Share बसपा नेता हत्याकांड का इनामी आरोपी रहमान एनकाउंटर में ढेरगोरखपुर,14 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश …

Leave a Reply