Breaking News

बलरामपुर@ उर्वरक बिक्री में अनियमितता पर प्रशासन सख्त

Share

…5 दुकानों पर विक्रय पर प्रतिबंध,
1 दुकान का लाइसेंस निरस्त की कार्यवाही,
निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बिक्री करने पर 1 दुकान नोटिस जारी
-संवाददाता-
बलरामपुर,13 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
किसानों को उर्वरकों की निर्धारित दर पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले में उर्वरक दुकानों की सतत निगरानी एवं जांच की जा रही है। इसी कड़ी में कृषि विभाग एवं प्रशासन के संयुक्त टीम के द्वारा जिले के विकासखण्ड वाड्रफनगर व बलरामपुर में जांच के दौरान कुल 5 दुकानों में खाद बिक्री में अनियमितता पाए जाने पर विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है तथा 1 दुकान को नोटिस जारी किया गया। साथ ही एक दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम पंडरी स्थित सुरेन्द्र खाद भण्डार दुकान के संबंध अनियमितता की शिकायत प्राप्त होने पर दुकान की जांच की गई। जिसमें जांच में पाया गया कि दुकान संचालक के द्वारा खाद बिक्रय में अनियमितता बरती जा रही थी। जिस पर संयुक्त टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए उक्त दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जा रही है। इसी प्रकार वाड्रफनगर में जायसवाल फर्टिलाइजर्स में प्राप्त शिकायत के आधार पर कृषि विभाग एवं प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान अधिक मूल्य पर उर्वरक विक्रय संबंधी शिकायत के आधार पर शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने अपने बयान में बताया कि निर्धारित मूल्य 532 रुपये के स्थान पर 600 रुपये लिए जाने की बात कही। जांच के दौरान दुकान से संबंधित बिल जांच दल द्वारा परीक्षण के लिए संज्ञान में लिया गया। मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए शिकायतकर्ता एवं दुकान संचालक, दोनों पक्षों के कथन दर्ज किए गए। प्रथम दृष्टया तथ्यों के परीक्षण के उपरांत कृषि विभाग द्वारा दुकान संचालक को मौके पर ही कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। साथ ही संबंधित विभाग द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ एनआईएचएसएडी भोपाल के वैज्ञानिक कर रहे परीक्षण,सफल रहा ट्रायल तो सूकर पालकों को मिलेगा बड़ा लाभ

Share –संवाददाता-अम्बिकापुर,13 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शासकीय सुकर फार्म सकलो (अंबिकापुर) में अफ्रीकन स्वाइन फीवर (एएसएफ) …

Leave a Reply