Breaking News

बसंतपुर/बलरामपुर@ घर के सामने खड़ी बाइक चुराने वाले दो युवक गिरफ्तार

Share

चंद घंटों में पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल
वाड्रफनगर चौकी पुलिस की त्वरित कार्रवाई,दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
-संवाददाता-
बसंतपुर/बलरामपुर,13 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
बसंतपुर थाना क्षेत्र के वाड्रफनगर में घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वाड्रफनगर निवासी कैशर आलम ने 12 जुलाई को चौकी वाड्रफनगर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने 11 जुलाई की रात करीब 8 बजे अपनी मोटरसाइकिल घर के सामने खड़ी की थी। भोजन करने के बाद परिवार के साथ सो गए। देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच उठकर देखा तो मोटरसाइकिल गायब थी। काफी तलाश के बाद भी वाहन का पता नहीं चला, जिसके बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। प्रार्थी की शिकायत पर चौकी वाड्रफनगर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास जानकारी जुटाई और संदिग्धों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर दीपक प्रजापति (20 वर्ष) निवासी कुर्चीडांड, वाड्रफनगर तथा सुमीत कुमार पासवान (20 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक-5, वाड्रफनगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक डाकेश्वर सिंह, सहायक उपनिरीक्षक रामजती राम, आरक्षक संतोष गुप्ता,शत्रुधन सिंह और विनोद कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में चोरी और अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ एनआईएचएसएडी भोपाल के वैज्ञानिक कर रहे परीक्षण,सफल रहा ट्रायल तो सूकर पालकों को मिलेगा बड़ा लाभ

Share –संवाददाता-अम्बिकापुर,13 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शासकीय सुकर फार्म सकलो (अंबिकापुर) में अफ्रीकन स्वाइन फीवर (एएसएफ) …

Leave a Reply