Breaking News

अम्बिकापुर@डायल-112 के प्रभावी संचालन हेतु 107 पुलिसकर्मियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,12 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। डायल-112 (फेज-2 नेक्स्ट जेनरेशन) सेवा को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रक्षित केंद्र अंबिकापुर में सरगुजा एवं बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित इस प्रशिक्षण में दोनों जिलों के कुल 107 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। सी-डैक (ष्ट-ष्ठ्रष्ट) के मास्टर ट्रेनर एवं प्रोजेक्ट मैनेजर गौरव वर्मा तथा विजन प्लस के गोविंदा ने डायल-112 आपातकालीन वाहनों में स्थापित पीएफटी,एमडीटी,मोबाइल,पीटीजेड कैमरा, डैश कैमरा सहित अन्य तकनीकी उपकरणों के संचालन एवं रखरखाव की व्यवहारिक जानकारी दी। प्रशिक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं डायल-112 के नोडल अधिकारी अमोलक सिंह ढिल्लों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में बताया गया कि 18 मई 2026 से राज्यभर में डायल-112 फेज-2 सेवा संचालित है, जिसके माध्यम से नागरिक एक ही नंबर 112 पर पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
अधिकारियों ने घटनास्थल तक त्वरित पहुंच, जीपीएस आधारित लोकेशन ट्रैकिंग तथा आम नागरिकों को बेहतर आपातकालीन सेवा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। साथ ही पीटीजेड कैमरा एवं अन्य उपकरणों की नियमित जांच और सही संचालन के निर्देश भी दिए गए। प्रशिक्षण में ईआरवी स्टाफ,थाना-चौकी,रक्षित केंद्र,यातायात शाखा एवं हाईवे पेट्रोलिंग के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply