नई दिल्ली,12 जुलाई 2026। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स नेवी ने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक,‘होर्मुज स्ट्रेट’ को तत्काल प्रभाव से अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का चौंकाने वाला ऐलान किया है। यह कठोर निर्णय एक समुद्री घटना के बाद लिया गया है, जिसमें ईरान का आरोप है कि एक जहाज ने ‘बिना मंजूरी वाले मार्ग’ का उपयोग करके इस रणनीतिक क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की थी। इस घटना के बाद ढ्ढक्रत्रष्ट नेवी ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि अगले आदेश तक इस जलमार्ग से किसी भी जहाज के गुजरने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
चेतावनी के बाद कार्रवाईः अमेरिका पर साधा निशाना
इस बड़े कदम के पीछे ईरान ने सुरक्षा का हवाला दिया है।IRGC के आधिकारिक बयान के अनुसार, समुद्री सीमा का उल्लंघन करने वाले जहाज को रोकने के लिए चेतावनी के तौर पर गोलियां भी चलाई गईं। ईरान ने सीधे तौर पर अमेरिका को इस तनाव का जिम्मेदार ठहराया है। ईरानी सेना ने कहा है कि जब तक इस क्षेत्र में अमेरिका और उसके सहयोगी देशों का ‘अनावश्यक दखल’ बंद नहीं हो जाता, तब तक होर्मुज स्ट्रेट का उपयोग किसी भी व्यापारिक या सैन्य जहाज के लिए नहीं किया जाएगा।
ईरान का यह दावा भू-राजनीतिक अस्थिरता को एक नए स्तर पर ले गया है। ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रहा वाकयुद्ध अब एक प्रत्यक्ष समुद्री संकट में बदलता दिख रहा है। IRGC की इस घोषणा के बाद मध्य-पूर्व में सैन्य तनाव अपने चरम पर है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस मुद्दे पर बेहद चिंतित है क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा को लेकर कोई स्पष्ट गारंटी नहीं दी गई है।
वैश्विक व्यापार पर मंडराया संकट
तेल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका
होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ‘चोक पॉइंट्स’ में से एक है। वैश्विक तेल आपूर्ति का एक बड़ा हिस्सा इसी संकीर्ण जलमार्ग से होकर गुजरता है। ईरान द्वारा इस रास्ते को बंद करने से वैश्विक ऊर्जा बाजारों में हलचल तेज हो गई है। अगर यह नाकेबंदी लंबी खिंचती है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आना तय है, जिसका सीधा असर भारत सहित दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ेगा। शिपिंग कंपनियों ने भी इस मार्ग से बचने के लिए सतर्कता बरतना शुरू कर दिया है,जिससे माल ढुलाई की लागत बढ़ने का खतरा उत्पन्न हो गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur