Breaking News

प्रतापपुर @ स्वच्छ सूरजपुर,सुंदर सूरजपुर के संकल्प के साथ जनपद पंचायत प्रतापपुर में श्रमदान

Share

-संवाददाता-
प्रतापपुर,11 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
‘स्वच्छ सूरजपुर, सुंदर सूरजपुर’ के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशन में जनपद पंचायत प्रतापपुर परिसर में स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता मो. जिशान खान,पत्रकार अशरफउल्लाह खान जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) अनिल कुमार तिवारी तथा जनपद पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत परिसर की साफ-सफाई के साथ-साथ पौधारोपण भी किया गया।
उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सीईओ अनिल कुमार तिवारी ने कहा कि स्वच्छता केवल शासन या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने घर, मोहल्ले एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा समय-समय पर सामूहिक श्रमदान में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षित और जागरूक समाज की पहचान उसकी स्वच्छता, अनुशासन और सामाजिक सहभागिता से होती है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प ले,तो पूरा जिला स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बन सकता है। उन्होंने जनहित के कार्यों में शासन एवं जिला प्रशासन का सक्रिय सहयोग करने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम में लेखापाल परमानंद सिंह,अशोक सिंह, श्याम,अखिलेश कुशवाहा,जी.बी. राम,नीरज सिन्हा, प्रसाद धुर्वे,देवेंद्र सिंह, रूपा यादव,सतेन्द्र केरकेट्टा,प्रवीण सिंह, रहमत खान,सुनील पनेरिया, सुरजन सिंह, अनिल साहू सहित जनपद पंचायत के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सीईओ अनिल कुमार तिवारी ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता को केवल एक अभियान न मानें, बल्कि इसे अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का छोटा-सा प्रयास ही स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित सूरजपुर की मजबूत नींव बनेगा।


Share

Check Also

अंबिकापुर@सरगुजा संभाग में किरायेदारों, बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों का होगा व्यापक सत्यापन अभियान

Share आईजी दीपक कुमार झा के निर्देश के बाद सभी जिलों में पुलिस करेगी विशेष …

Leave a Reply