Breaking News

अम्बिकापुर@भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने आयोजित किया निःशुल्क विधिक सहायता शिविर,अधिवक्ताओं को सिखाया डिजिटल तकनीक का हुनर

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,11 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ जिला सरगुजा द्वारा आयोजित निःशुल्क विधिक सहायता शिविर और डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिवक्ताओं को कानूनी सहायता के साथ-साथ आधुनिक डिजिटल तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।
अधिवक्ताओं ने ऑनलाइन परीक्षा देकर प्राप्त किए प्रमाण पत्र : कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया थे। कार्यक्रम की शुरुआत जिला संयोजक जन्मेजय पाण्डेय के नेतृत्व में निःशुल्क विधिक सहायता शिविर के साथ हुई, जिसके बाद डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम का सत्र आयोजित किया गया। इसमें डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के जिला संयोजक मयंक जायसवाल और पीयूष त्रिपाठी ने अधिवक्ताओं को सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, दस्तावेजों के डिजिटल प्रबंधन और संगठनात्मक कार्यों को तकनीक के जरिए गति देने का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के बाद उपस्थित अधिवक्ताओं ने ऑनलाइन परीक्षा दी और मेधावी श्रेणी में उत्तीर्ण होकर प्रमाण पत्र प्राप्त किए।
तकनीक से जनसेवा का संकल्प : भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि आज के दौर में तकनीक के बिना कार्यकुशलता संभव नहीं है। विधि प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम अधिवक्ताओं को डिजिटल युग में सक्षम बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। इस तकनीक के उपयोग से अधिवक्ता न केवल अपने पेशेवर काम को बेहतर कर सकेंगे, बल्कि संगठन की गतिविधियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को भी आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुँचा सकेंगे।
ये रहे उपस्थित : कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्याम लाल गुप्ता,धनंजय मिश्रा,प्रदेश सदस्य संजीव कुमार सेठ,नीलेश सिंह,आशा जायसवाल,सुरेंद्र पाण्डेय,बलराम सोनी,अमरेंद्र गुप्ता,ज्योति मंडल,साक्षी सिंह,नीलम केशरवानी,अपूर्वा विश्वकर्मा, सुष्मिता चक्रवर्ती,विवेक पाण्डेय,अश्वनी पाण्डेय,निशांत सिन्हा,दिनेश प्रसाद साहू,वीरेंद्र कुमार जायसवाल,प्रभाकर सेठी,सोनू सोनी समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।


Share

Check Also

अंबिकापुर@सरगुजा संभाग में किरायेदारों, बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों का होगा व्यापक सत्यापन अभियान

Share आईजी दीपक कुमार झा के निर्देश के बाद सभी जिलों में पुलिस करेगी विशेष …

Leave a Reply