Breaking News

अम्बिकापुर@शिक्षा ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव : मंत्री राजेश अग्रवाल

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,10 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। पर्यटन,संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को सरगुजा जिले के पी.एम. श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय, लखनपुर तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मेण्ड्राकला में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव में शामिल होकर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाई, अध्ययन सामग्री वितरित की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, परिश्रम और नियमित अध्ययन को अपनाने का आह्वान किया।
लखनपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं मेण्ड्राकला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। उन्होंने कहा कि साइकिल वितरण योजना बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं, जिनकी मंत्री ने सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेल, संस्कृति और रचनात्मक गतिविधियां भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply