पेंड्रा,10 जुलाई 2026। गौरेला में 23 अक्टूबर, 2024 को दाबेली दुकान संचालित करने वाले दो भाइयों ने युवक कान्हा नामदेव पर चाकू से घातक हमला किया था। पीडि़त पेशे से ऑटो चालक है। आरोपियों ने उनकी दुकान के सामने ऑटो खड़ा करने से धंधे में नुकसान कराने का आरोप लगाते हुए वारदात को अंजाम दिया था। हत्या के प्रयास मामले में कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 10-10 साल की कड़ी सजा सुनाई है। पेण्ड्रारोड स्थित द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ज्योति अग्रवाल की अदालत ने यह फैसला सुनाया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना 23 अक्टूबर 2024 की रात लगभग 8ः30 बजे गौरेला थाना अंतर्गत कमानिया गेट के पास भागू किराना दुकान के सामने पर हुई थी। पीडि़त कान्हा नामदेव, आरोपी गिरधारी सोनी की दुकान पर दाबेली खाने गया था। वहां पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी गिरधारी सोनी और उसके भाई लवकुश सोनी ने उसे घेर लिया। लवकुश ने कान्हा को दबोच लिया, जबकि गिरधारी ने दुकान में रखे धारदार चाकू से उसके सिर और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। घटना की सूचना मिलने पर घायल को उसके भाई अनिल नामदेव ने मौके पर पहुंचकर कान्हा को लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया। मामले की शिकायत थाने में दी गई। पीडि़त कान्हा नामदेव ने बताया कि हमला करते वक्त दोनों भाई चिल्ला रहे थे कि वह उनकी दुकान के सामने ऑटो खड़ा करके उनका धंधा चौपट करता है। ऑटो खड़े रहने से ग्राहक दुकान पर कम आते हैं, जिसकी वजह से उन्हें भारी नुकसान होता है। इसी रंजिश में दोनों ने जान से मारने की नीयत से युवक कान्हा पर जानलेवा हमला किया था। गौरेला पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही घटना में इस्तमाल 9।5 इंच लंबा धारदार चाकू और खून से सने कपड़े बरामद किए गए। बिलासपुर की क्षेत्रीय न्यायालयीक विज्ञान प्रयोगशाला (स्नस्रु) की टीम से भी घटनास्थल का निरीक्षण कराकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए थे। न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और सबूतों को देखने के बाद आरोपियों की सामाजिक व आर्थिक स्थिति और अपराध की क्रूरता पर विचार किया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur