Breaking News

बलरामपुर@ जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ नवनियुक्त एल्डरमैन ने ली शपथ

Share

बलरामपुर,10 जुलाई 2026(घटती-घटना)। नगर पालिका परिषद बलरामपुर के नवनियुक्त एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह जिला मुख्यालय बाजारपारा स्थित ऑडिटोरियम भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आदिम जाति,अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि एवं कृषक कल्याण,मछली पालन तथा पशुपालन मंत्री श्री रामविचार नेताम एवं सरगुजा संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री चिंतामणि महाराज उपस्थित रहे। इस दौरान अतिथियों के द्वारा नवनियुक्त एल्डरमैनों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।समारोह में नवनियुक्त एल्डरमैन श्री लाला लकड़ा,श्री गोपाल मिश्रा,श्री राजेश श्रीवास्तव,श्री राजेश गुप्ता,श्री मनोज गुप्ता तथा श्रीमती सीमा सोनी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर नगर के विकास और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।


Share

Check Also

बतौली@स्कूटी की डिक्की से 40 हजार रुपये पार नाश्ता करने होटल गया था उपसरपंच

Share -संवाददाता-बतौली,11 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। बैंक से 40 हजार रुपये निकालने के कुछ ही मिनट …

Leave a Reply